फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विस चुनावः पंजाब के सियासी खेल में सिरोपे और पगड़ी की धूम, व्यापारी भी खुश

Mon, 30 Jan 2017 04:36 PM IST
सुशील कुमार/अमर उजाला, सुनाम (संगरूर)
विज्ञापन
पंजाब की चुनाव रैलियों में सिरोपे और पगड़ी का क्रेज
विज्ञापन
चुनावी मौसम में सिरोपे और पगड़ी की धूम न हो, कम से कम पंजाब में तो ऐसी कल्पना नहीं की जा सकती है। इस बार तो कुछ खास की क्रेज देखने को मिल रहा है। दलबदलुओं और रूठों को मनाने की औपचारिक घोषणा के वक्त पंजाब के प्रमुख राजनीतिक दल जहां सिरोपे को ‘सियासी हथियार’ के तौर पर इस्तेमाल कर रहे हैं।
विज्ञापन


वहीं अन्य सूबों व देश की राजधानी से आने वाले शीर्ष नेताओं का स्वागत पगड़ी पहनाकर किया जा रहा है। इन दिनों केसरी रंग के सिरोपे चुनावी अखाड़ों के आकर्षण का केंद्र बन गए हैं। सिरोपा भेंट करने का ट्रेंड इतना बढ़ गया है कि प्रदेश स्तर से लेकर बूथ स्तर के समागमों में पार्टी दलों नेताओं का सिरोपों से स्वागत किया जा रहा है। बडे़ समागमों में तो सैकड़ों मीटर केसरी रंग के कपडे़ की खपत हो रही है।

सिरोपे का महत्व
सिख इतिहास में सिरोपे की महान और गौरवशाली परंपरा है। धार्मिक दृष्टि से इसे गुरू साहिबान का प्रसाद माना जाता है। एसजीपीसी के पूर्व सदस्य ज्ञानी रघुवीर सिंह के मुताबिक केसरी रंग के करीब ढाई मीटर कपडे़ (सिरोपे) को भेंट करते समय बोले सो निहाल सत श्री अकाल का उद्घोष होता है और इसे ग्रहण करने वाला व्यक्ति पूरे सत्कार और मर्यादा के साथ सिर झुका कर इसे स्वीकार करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कपड़ा व्यापारियों की बल्ले बल्ले

कोटकपूरा में मोदी की रैली
नोटबंदी के बाद मंदी की मार झेल रहे कपड़ा व्यापारी, केसरी रंग के कपड़े की भारी डिमांड से खुश हैं। स्थानीय अग्रसेन होलसेल क्लाथ मार्केट के व्यापारी राजीव कुमार ने बताया कि चुनाव घोषित होते ही केसरी रंग के कपडे़ की बिक्री कई गुणा बढ़ गई है और विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि रोजाना ही सैकड़ों मीटर केसरी कपडे़ की खरीद कर रहे हैं।

पगड़ी पहना कर रहे बाहरी नेताओं का स्वागत
सिखों की आन, बान और शान ‘पगड़ी’ भी अब सियासी मंच पर धूम मचा रही है। पंजाब से बाहर रहने वाले सियासी नेताओं का हरेक राजनीतिक दल पगड़ी पहनाकर स्वागत कर रहा है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर शनिवार को संगरूर आए राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल आदि का स्वागत केसरी या गुलाबी रंग की पगड़ी पहनाकर किया जा रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें