फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab: पंजाब में चरमराई कानून व्यवस्था के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, आप सरकार के खिलाफ लगाया धरना

Tue, 17 Sep 2024 01:46 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

कांग्रेसियों ने पंजाब में बिगड़ती कानून व्यवस्था के खिलाफ धरना लगाया। कांग्रेसियों ने आरोप लगाया कि आप सरकार में गैंगस्टर अपना ही कानून चला रहे हैं। वह रोजाना किसी ना किसी बड़े व्यापारी को फोन लगा कर लाखों रुपये मांगते हैं। अगर कोई पैसे देने से इंकार करे तो उस पर सरेआम गोलियां चलाई जाती हैं। 
विज्ञापन
मोहाली में कांग्रेस का धरना - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रोजाना हो रही लूटपाट व हत्या व रंगदारी के मामलों को लेकर कांग्रेस ने आप सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। जगरांव में बस स्टैंड चौक में कांग्रेसियों ने धरना लगा दिया। कांग्रेसी नेताओं ने मांग की कि कानून व्यवस्था बहाल की जाए। 

विज्ञापन




कांग्रेसी पार्षद रमेश कुमार मेषी ने बताया कि पंजाब में हत्या से लेकर लूटपाट व गुंडागर्दी भगवंत मान सरकार के दौरान इस कदर बढ़ गई है कि पंजाब में अब कानून का राज नहीं बल्कि अपराधियों का राज चलने लगा है।
विज्ञापन


कांग्रेसियों ने कहा कि सरकार व पुलिस हाथ पर हाथ रखे बैठी है। अगर कोई व्यक्ति काम से बाहर जाता है तो उसके जाने से लेकर वापस आने तक उसके परिवार वाले किसी ना किसी बहाने से उसे 10 बार फोन पूछते है कि कब तक वापस आ जाओगे। धरने में पूर्व विधायक जगतार सिंह जग्गा काउंसिल प्रधान जतिंदरपाल राना, देहाती प्रधान नवदीप सिंह, शहरी प्रधान हरप्रीत सिंह और पार्षद अमन कपूर समेत बड़ी संख्या में कांग्रेसी वर्कर हाजिर थे।

विज्ञापन

सुनाम में डीएसपी को साैंपा मांगपत्र

सुनाम ब्लाक कांग्रेस ने डीएसपी कार्यालय के समक्ष धरना दिया और पंजाब में अमन कानून की बिगड़ी हालत के मुद्दे को लेकर आप सरकार को घेरा। बाद में कांग्रेस के नेताओं ने डीएसपी को मांग पत्र सौंपा। 

अबोहर में कांग्रेसी धरने पर बैठे

अबोहर में बिगड़ रही कानून व्यवस्था के खिलाफ नगर कांग्रेस कमेटी ने मंगलवार को डीएसपी कार्यालय के समक्ष धरना लगाया। धरने को संबोधित करते हुए नगर कांग्रेस प्रधान सुभाष बाघला ने कहा कि अबोहर में नंगी तलवारें लहराई जा रही हैं। शहर का व्यापारी भयभीत है। कानून व्यवस्था  पूरी तरह से बिगड़ चुकी है। लोग आम आदमी पार्टी के इस बदलाव से डरने लगे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें