इनमें पातड़ां में पार्क बनाने की घोषणा तो खुद सांसद परनीत कौर, जबकि पॉलीटेक्निक कॉलेज बनाने का वादा कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया था। लेकिन तीन साल हो गए, इनमें से एक भी वादा कैप्टन सरकार ने पूरा नहीं किया। विधायक निर्मल ने कहा कि लोगों को जवाब तो उन्हें देना है। न अफसरशाही कुछ कर रही है और न सरकार कुछ कर रही है।
सरकार तो सोई पड़ी है। निर्मल सिंह ने कहा कि कैप्टन सरकार के राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जो पैसे देता है, उसके काम होते हैं। उन्होंने बताया कि पॉलीटेक्निक कॉलेज के मामले को लेकर वह पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से मिले।
उन्होंने कहा कि फाइल डीसी के पास जा चुकी है। जल्द काम हो जाएगा। लेकिन चार दिन पहले जब वह डीसी को मिले तो उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी कोई फाइल नहीं पहुंची। निर्मल सिंह ने कहा कि अब कौन दोषी है, मंत्री या डीसी, कोई नहीं पूछता इनको।