फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः कांग्रेस विधायक ने कैप्टन सरकार पर बोला हमला- खुलकर लगाए एक साथ कई आरोप

Mon, 25 Nov 2019 11:40 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटियाला (पंजाब)

सार

  • एक और कांग्रेस विधायक ने कैप्टन के खिलाफ दिखाए बगावती तेवर।
  • बोले-तीन वर्षों से हलके में कोई विकास कार्य नहीं हुआ, परनीत व कैप्टन ने खुद किए थे वादे।
  • एक जनवरी से सीएम के मोती महल के बाहर धरने पर बैठने का एलान।
विज्ञापन
कांग्रेसी विधायक निर्मल सिंह
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के अपने ही जिले के एक और कांग्रेसी विधायक ने उनके खिलाफ बगावत का झंडा उठा लिया है। शुतराणा से कांग्रेसी विधायक निर्मल सिंह ने सोमवार को बाकायदा मीडिया वालों को बुलाकर जमकर कैप्टन सरकार के खिलाफ आग उगली। निर्मल सिंह ने कहा कि उनके शुतराणा हलके में पिछले तीन वर्षों से एक भी विकास कार्य नहीं हुआ है, लेकिन बार-बार कहने के बावजूद सरकार सोई हुई है। 

विज्ञापन


आरोप लगाया कि कैप्टन के राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। पैसे देने पर ही काम होते हैं। एलान किया कि वह अपनी मांगों को लेकर एक जनवरी से सीएम के मोती महल के बाहर बेमियादी धरने पर बैठेंगे।

निर्मल सिंह ने बताया कि विधानसभा चुनावों के वक्त कांग्रेस की तरफ से लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांगों जैसे पातड़ां में अनाज मंडी, ट्रामा सेंटर बनाने के अलावा लोगों की सुविधा के लिए जुडीशियल कोर्ट चालू करने, पातड़ां में नया पार्क बनाने व गांव ननहेड़ा में पॉलीटेक्निक कॉलेज की स्थापना का वादा किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

इनमें पातड़ां में पार्क बनाने की घोषणा तो खुद सांसद परनीत कौर, जबकि पॉलीटेक्निक कॉलेज बनाने का वादा कैप्टन अमरिंदर सिंह ने किया था। लेकिन तीन साल हो गए, इनमें से एक भी वादा कैप्टन सरकार ने पूरा नहीं किया। विधायक निर्मल ने कहा कि लोगों को जवाब तो उन्हें देना है। न अफसरशाही कुछ कर रही है और न सरकार कुछ कर रही है। 

सरकार तो सोई पड़ी है। निर्मल सिंह ने कहा कि कैप्टन सरकार के राज में भ्रष्टाचार का बोलबाला है। जो पैसे देता है, उसके काम होते हैं। उन्होंने बताया कि पॉलीटेक्निक कॉलेज के मामले को लेकर वह पिछले दिनों कैबिनेट मंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से मिले। 

उन्होंने कहा कि फाइल डीसी के पास जा चुकी है। जल्द काम हो जाएगा। लेकिन चार दिन पहले जब वह डीसी को मिले तो उन्होंने कहा कि उनके पास ऐसी कोई फाइल नहीं पहुंची। निर्मल सिंह ने कहा कि अब कौन दोषी है, मंत्री या डीसी, कोई नहीं पूछता इनको।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें