फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस नेता बोले, किसानों से हमदर्दी का दिखावा कर रहे दिल्ली CM

Sat, 27 Feb 2016 11:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पूर्व सीएलपी लीडर सुनील जाखड़ ने आरोप लगाया है कि आप कन्वीनर अरविंद केजरीवाल पंजाब के किसानों से झूठी हमदर्दी दिखा रहे हैं। उन्हें किसानों की तकलीफों से कोई सरोकार नहीं है।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में मीडिया से बातचीत करते हुए जाखड़ ने कहा कि अगली सरकार ऐसे अनुभवहीन नेतृत्व को नहीं दी जा सकती। हरियाणा की मिसाल सामने है, जहां आरक्षण के नाम पर पूरा सूबा जला दिया गया और सरकार हालत पर काबू पाने में नाकाम रही।

उन्होंने कहा कि केजरीवाल पंजाब में आत्महत्या करने वाले किसानों केपरिजनों से मिल रहे हैं, लेकिन दिल्ली में उनकी रैली के दौरान राजस्थान के किसान गजेंद्र ने आत्महत्या कर ली थी। तब केजरीवाल ने भाषण तक नहीं बंद किया था और न ही वह गजेंद्र के परिजनों से मिलने गए। अब पंजाब में लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रहे हैं।
विज्ञापन


केजरीवाल ने बिगाड़ा बयान
पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने आरक्षण के मुद्दे पर उनके बयान को बिगाड़ने की कोशिश की, जिससे केजरीवाल ने उनका पक्ष साबित कर दिया है कि वह झूठे हैं। अपने फायदे के लिए बिना किसी शर्म के झूठ बोल देते हैं।

कैप्टन ने कहा कि वह हैरान हैं कि केजरीवाल पूरी बेशर्मी से अपने झूठ पर अड़े रहे। उन्होंने कहा कि समाज के आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग भी एससी, बीसी व ओबीसी समेत आरक्षण के हकदार हैं। केजरीवाल इस मुद्दे पर अपना पक्ष स्पष्ट करें। क्या वह जनरल कैटेगरी के आर्थिक तौर पर कमजोर वर्ग के लोगों को आरक्षण का समर्थन करते हैं या नहीं।

कैप्टन ने कहा कि केजरीवाल जानबूझ कर झूठ बोल रहे हैं कि अगर जनरल कैटेगरी केआर्थिक तौर पर कमजोर लोगों को आरक्षण दिया गया तो इसे एससी, एसटी व ओबीसी कोटे से लिया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें