फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवजोत सिद्धू के अगले कदम पर कांग्रेस की पैनी नजर

Thu, 21 Jul 2016 12:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, चंडीगढ़
विज्ञापन
नवजोत सिद्धू - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन
पंजाब कांग्रेस कोआर्डिनेशन कमेटी की मंथन बैठक भाजपा के पूर्व सांसद नवजोत सिद्धू पर सिमट कर रह गई। पार्टी उपाध्यक्ष राहुल गांधी द्वारा दिल्ली में बुलाई गई बैठक के दौरान पंजाब के बदले सियासी समीकरणों पर विस्तार से चर्चा हुई।
विज्ञापन


राहुल गांधी की यह बैठक कई दिन पहले तय हुई थी, जिसका एजेंडा कुछ और था। लेकिन हाल ही में बदले सियासी समीकरणों के चलते पूरी बैठक नवजोत सिद्धू पर केंद्रित रही। सूत्रों के मुताबिक राहुल ने पंजाब कांग्रेस के नेताओं से सिद्धू के अगले कदम के बारे में चर्चा की। क्योंकि न तो सिद्धू ने अभी तक आम आदमी पार्टी ज्वाइन की है और न ही भाजपा से इस्तीफा दिया है। भाजपा के रणनीतिकार अंदरखाते सिद्धू के संपर्क में भी हैं। 

राहुल ने प्रदेश के नेताओं से पूछा कि सिद्धू का अगला कदम क्या होगा और उसका पंजाब की चुनावी सियासत पर क्या फर्क पड़ेगा। क्योंकि कांग्रेस मान कर चल रही थी कि अकाली-भाजपा गठबंधन के खिलाफ लोगों में नाराजगी है। दूसरी तरफ आम आदमी पार्टी के पास सीएम उम्मीदवार के रूप में कोई मजबूत चेहरा नहीं है। ऐसे में कैप्टन अमरिंदर सिंह की अगुवाई में कांग्रेस की राह आसान है। लेकिन अगर सिद्धू आप ज्वाइन कर बतौर सीएम कैंडिडेट मैदान में उतरते हैं तो कांग्रेस के लिए मुश्किल हो सकती है। क्योंकि बेदाग छवि वाले सिद्धू बेहतरीन वक्ता हैं और लोकप्रिय हैं।
विज्ञापन


ठक में सिद्धू को कांग्रेस में शामिल कराने की संभावनाओं पर भी चर्चा की गई। वहीं, हाल ही में शिअद से सस्पेंड किए गए विधायकों परगट सिंह और इंदरबीर सिंह बुलारिया का मुद्दा भी उठा। पंजाब के नेताओं ने राहुल से कहा कि आने वाले समय में कुछ और नेता शिअद छोड़ सकते हैं। उन्हें पार्टी में लाने पर होने वाले नफे-नुकसान पर भी मंथन हुआ। कैप्टन ने पिछले दिनों पंजाब में चलाई गईं हलके विच कैप्टन और छह जोन में चल रहे पार्टी कार्यक्रम की रिपोर्ट राहुल को सौंपी। साथ ही भावी कार्यक्त्रस्मों की जानकारी दी। बैठक में कांग्रेस के रणनीतिकार प्रशांत किशोर, अंबिका सोनी, आशा कुमारी, हरीश चौधरी, चरनजीत सिंह चन्नी शामिल हुए।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें