फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनीमाजरा में कांग्रेसी ने मंहगाई के खिलाफ प्रर्दशन

विज्ञापन
विज्ञापन
मनीमाजरा। देश में बढ़ती महंगाई को लेकर चंडीगढ़ कांग्रेस ने शनिवार को मनीमाजरा में भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन कर केंद्र सरकार को जमकर कोसा। चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष प्रदीप छाबड़ा ने प्रदर्शन की अगुवाई करते हुए कहा कि झूठे नारों और वादों के साथ बनी केंद्र की बीजेपी सरकार ने गरीब के मुंह से उसका निवाला छीन लिया है। देश में सब्जियों से लेकर, दालें, रसोई गैस के सिलिंडर के दाम बेलगाम बढ़ रहे हैं। आज प्याज, लहसुन, अदरक आदि सब्जियों के दाम बेकाबू होने का कारण सिर्फ मोदी सरकार की गलत नीतियां ही हैं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज सिलिंडर का दाम गरीब के बस के बाहर हो चुका है। जबकि कांग्रेस के कार्यकाल में मामूली से दाम बढ़ने पर भाजपाई गले में प्याज और सब्जियों की माला और सिर पर सिलिंडर रखकर महंगाई का ढोंग करने वाले बीजेपी के नेता आज जवाब देने के बजाय चुप्पी साधे बिल में घुसे हुए हैं। शहर में पानी की दरों में चार गुणा बढ़ोतरी हो चुकी है, पेट्रोल के रेट आपे से बाहर हो चुके हैं, महंगाई कम करने का वादा करके बनी मोदी सरकार ने देश की जनता के साथ झूठ बोला है और वादाखिलाफी की है।
मेयर चुनाव पर भी उठाया सवाल
प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि बीते शुक्रवार को हुए मेयर चुनाव में धांधली हुई है। उन्होंने बीजेपी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि चंडीगढ़ ने कल लोकतंत्र की हत्या का नजारा देखा, बीजेपी ने 22 पार्षद अपने होने के बाबजूद कानूनी प्रक्रिया दरकिनार कर वोटिंग के समय कैमरे से फोटो खींच कर अपनी ईमानदारी का सबूत पेश करने को कहा। ऐसे अपने ही पार्षदों पर शक ये बताता है कि इनकी इसी आपसी लड़ाई ने नगर निगम और शहर का बेड़ा गर्क कर दिया है। छाबड़ा ने कहा कि कांग्रेस के समय ग्लोबल मंदी के बाबजूद सोनिया गांधी व मनमोहन सिंह की मजबूत आर्थिक नीतियों से देश मजबूती से खड़ा रहा और आगे बढ़ता रहा। लेकिन मोदी सरकार में अर्थव्यवस्था बिगड़ चुकी है। देश की जीडीपी गिरने से आज बेरोजगारी ने 45 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मोदी सरकार नए कानून लाकर युवाओं को भ्रमित कर रही है।
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व मेयर गुरचरण दास काला, भूपिंदर बड़ेरी, सुरेंद्र सिंह, एचएस लक्की, गुरबख्श रावत, दीपा दुबे, नदिंता हुड्डा, भजन कौर, रमेश आहूजा, ओमकला यादव, यादविंदर मेहता, हरमेल केसरी, रामेश्वर गिरि ब्लॉक कांग्रेस मनीमाजरा के प्रधान संजय भजनी, रमेश गोयल, लवली मनचंदा, सुरजीत सिंह ढिल्लों, एसएस परवाना, संजीव गाबा, जेडीपी खान, अशोक कुमार, जलील अहमद, रवि ठाकुर, हरजिंदर बावा, नरिंदर सिंह, फतेह सिंह, राजेश अग्रवाल, बरिंदर रावत, अमन सिंह, शाम सिंह, बानो, राफिकन, बुआ सिंह, अरुण, सतीश, शाम लाल मोड़, राम किशन लखविंदर लक्की आदि शामिल रहे।
सांसद पर साधा निशान
प्रदीप छाबड़ा ने कहा कि शहर की सांसद किरण खेर को पता ही नहीं की लोगों की जरूरत क्या है। कहां विकास करने हैं, उनको तो बस आधे-अधूरे काम का उद्घाटन ही करना होता है। जैसे मनीमाजरा में आधे-अधूरे अंडरपास और इंदिरा कॉलोनी की आधी अधूरी ग्रीन बेल्ट का उद्घाटन उन्होंने कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें