चंडीगढ़ कांग्रेस ने शुक्रवार को घोषणा पत्र कमेटी का गठन कर दिया है। यह कमेटी चंडीगढ़ के लिए मेनिफेस्टो तैयार करेगी। इस कमेटी का गठन कांग्रेस पार्टी चंडीगढ़ के प्रभारी राजीव शुक्ला की मंजूरी के बाद प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष लक्की ने किया है।
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष एचएस लक्की ने बताया कि इस कमेटी में सुभाष चावला, पवन शर्मा, सुरेंद्र सिंह, कमलेश, जतिंदर भाटिया, गुरप्रीत सिंह गाबी, राजीव शर्मा, मोहम्मद सदीक, जसवीर सिंह बंटी, अच्छे लाल गौड़, यादविंदर मेहता, विक्रम चोपड़ा, नंदिता हुडा, मनोज लुबाना, सचिन गालव, डॉ. ओपी वर्मा, सुभाष कटारिया, रुपिंदर सिंह रूपी, सतीश मचल और बिरेंद्र रावत शामिल हैं।