फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप के विवादित पोस्टर पर भड़की कांग्रेस, कैप्टन ने मांगी सफाई

Tue, 09 Feb 2016 08:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा है कि इंकलाब जिंदाबाद का नारा शहीद भगत सिंह ने अंग्रेजों से देश को आजाद करवाने के लिए दिया था। आम आदमी पार्टी आजाद देश में किसे आजाद करवाना चाहती है। पार्टी के लोग मुल्क को तोड़ना चाहते हैं, इनका एजेंडा राष्ट्र विरोधी है।
विज्ञापन


कांग्रेस भवन में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान कैप्टन ने आप से विवादित पोस्टर पर भी सफाई मांगी। उन्होंने कहा कि आप की ओर से सोशल मीडिया में एक पोस्टर जारी किया गया है, जिसमें जरनैल सिंह भिंडरावाला, अरविंद केजरीवाल, संजय सिंह, सुच्चा सिंह छोटेपुर व भगवंत मान की तस्वीरें हैं।

इसमें लोगों से भिंडरावाला का जन्मदिन मनाने की अपील की गई है। उन्हें कहा गया है कि वे बारह फरवरी को नजदीकी गुरद्वारे में जाकर मत्था टेकें। कैप्टन ने कहा कि थोड़े फायदे के लिए आप अस्थिरतावादी रणनीति अपना रही है। पंजाब को शांति की जरूरत है, अराजकता की नहीं।
विज्ञापन


एक तरफ आप लोगों को इंकलाब के लिए प्रेरित कर रही है, दूसरी तरफ उन्हें भिंडरावाला का जन्मदिन मनाने को कह रही है। ऐसा लगता है कि आप सिमरनजीत सिंह मान के खालिस्तान एजेंडे से भी आगे निकल गई है। यह पंजाब के लिए बेहद खतरनाक है।

अमेरिका में सिखों पर नस्लीय हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि यह एसजीपीसी की धर्म प्रचार कमेटी की असफलता है। इसने देश या विदेश में कोई काम नहीं किया। एसजीपीसी के पास काफी फंड हैं। उन्हें बादलों के लिए रखने केबजाय अपने लोगों को विदेश भेजे। जोकि वहां लोगों को जागरूक करें कि सिखों और दूसरों में क्या फर्क है।

उन्होंने यूएस राष्ट्रपति बराक ओबामा का एक सिख को उच्च अधिकारी के पद पर नियुक्त करने पर धन्यवाद किया, ताकि यह संदेश जा सके कि सिख अरब नहीं हैं। महागठबंधन पर उन्होंने कहा कि वाम दलों से वह बात करेंगे। जबकि, बसपा केसाथ समझौता राष्ट्रीय स्तर पर होगा। इस मौके पर पंजाब क े सह प्रभारी हरीश चौधरी भी मौजूद थे।

कई मुद्दों पर गठित कीं कमेटियां
कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कहा कि राज्य के तमाम मुद्दों जिनमें अर्थव्यवस्था, खेती, शिक्षा और सेहत पर अलग-अलग कमेटियां गठित की गई हैं। जोकि सभी मुद्दों पर सुधार का खाका तैयार करेंगी। वह ड्राफ्ट मेनिफेस्टो कमेटी को भेजा जाएगा। ताकि पार्टी केमेनिफेस्टो में इन बातों को शामिल किया जा सके। अर्थव्यवस्था पर कमेटी के चेयरमैन मनप्रीत बादल हैं।

गायक बलकार सिद्धू कांग्रेस में शामिल
पंजाबी गायक बलकार सिद्धू और रिटायर्ड डीएफएसओ स्वरन सिंह ने कांग्रेस ज्वाइन कर ली है। कांग्रेस भवन में कैप्टन अमरिंदर सिंह ने उनका पार्टी में स्वागत किया। कैप्टन ने कहा कि सिद्धू के फैन हैं, जिनका पार्टी को फायदा मिलेगा। वहीं, सिद्धू ने कहा कि आम आदमी पार्टी ने उन्हें तलवंडी साबो उपचुनाव में टिकट दिया। फिर आरोप लगने पर काट दिया। जबकि, आज तक आरोप साबित नहीं हुए हैं। वह कलाकार हैं, कांग्रेस कहेगी तो पार्टी के पक्ष और दूसरे दलों के विरोध में गीत भी लिखेंगे।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें