फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ मेयर चुनाव से पहले हुआ खेल: कांग्रेस महिला पार्षद भाजपा में शामिल, बीजेपी कार्यालय में किया ज्वाइन

Mon, 27 Jan 2025 02:50 PM IST
अंकेश ठाकुर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ चुनाव से पहले शहर की राजनीति में सर्द मौसम में भी गर्म हो गई है। क्योंकि कांग्रेस की सीनियर नेता व पार्षद गुरबख्श रावत भाजपा में शामिल हो गई हैं। 
विज्ञापन
भाजपा में शामिल हुई गुरबख्श रावत। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ नगर निगम में मेयर चुनाव से पहले राजनीतिक हलचल बढ़ गई है। कांग्रेस की महिला पार्षद भाजपा में शामिल हो गई है। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता व पार्षद गुरबख्श रावत सोमवार दोपहर बीजेपी में शामिल होने के लिए सेक्टर-33 स्थित पार्टी दफ्तर कमलम पहुंची है। यहां भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जेपी मल्होत्रा और वरिष्ठ नेता संजय टंडन ने गुरबख्श रावत को पार्टी का पटका पहनाकर उन्हें भाजपा में शामिल करवाया। इस मौके पर भाजपा के अन्य नेता व पार्षद भी मौजूद रहे।  
विज्ञापन


गुरबख्श रावत 17 साल से कांग्रेस में थी। वे डिप्टी मेयर भी रह चुकी हैं। वहीं गुरबख्श रावत के भाजपा में जाने के खिलाफ यूथ कांग्रेस की तरफ से शाम को पांच बजे सेक्टर 40 में प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें