फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ें, क्यों लेट हो रही है कांग्रेस की सूची

Thu, 11 Sep 2014 03:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दागी विधायकों को टिकट दिए जाने को लेकर कांग्रेस की सूची में देरी हो रही है। पार्टी की स्क्रीनिंग कमेटी में लगभग नाम तय हो चुके हैं, लेकिन दागी नेताओं पर अभी सहमति नहीं बन पा रही है।
विज्ञापन


कांग्रेस अभी तक 40 सीटों से ज्यादा पर विधानसभा उम्मीदवारों के नाम तय कर चुकी है। इसकी घोषणा राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के विदेश दौरे से लौटने की बाद ही होगी।

मंगलवार को दिल्ली में स्क्रीनिंग कमेटी की हुई बैठक में दक्षिण हरियाणा की सीटों को लेकर भी चर्चा हुई। पार्टी बहुत सोच-समझकर अपने उम्मीदवार मैदान में उतारना चाह रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दागी प्रत्याशियों को टिकट दिए जाने को लेकर पार्टी के कुछ नेता पक्ष में नहीं हैं, जिसकी वजह से सूची की घोषणा टल रही है।

इसके अलावा पार्टी के कुछ नेता अपने पुत्रों के लिए टिकट मांग रहे हैं। परिवारवाद के दाग से बचने के लिए कांग्रेस इस बात का भी हल ढूंढ रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें