फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस ने घोषित किए उम्मीदवार, जानिए

Tue, 02 Jan 2018 10:28 AM IST
राजेश ढल्ल/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
देवेंद्र सिंह बबला
विज्ञापन
चंडीगढ़ नगर निगम चुनाव के लिए मेयर पद की उम्मीदवारी की घोषणा में कांग्रेस ने भाजपा से पहले बाजी मार ली और दिग्गजों को मैदान में उतारा। मंगलवार सुबह ही कांग्रेस ने पूर्व रेल मंत्री पवन बंसल की सहमति से अपने मेयर, सीनियर डिप्टी मेयर और डिप्टी मेयर पद के उम्मीदवारों की घोषणा कर दी।
विज्ञापन


कांग्रेस ने मेयर पद के लिए देवेंद्र सिंह बबला, सीनियर डिप्टी मेयर पद के लिए शीला फूल सिंह और डिप्टी मेयर पद के लिए रविंदर कौर गुजराल का नाम फाइनल कर दिया है जो कि मंगलवार दोपहर तीन बजे नगर निगम में नामांकन दाखिल करेंगे। बुधवार को नामांकन भरने की अंतिम तारीख है।

9 जनवरी को तीनों  पदों के लिए चुनाव होने है हालाकि भाजपा अपने उम्मीदवारों की घोषणा मंगलवार देर शाम को करेगी जो कि बुधवार को नामांकन दाखिल करेंगे। भाजपा में मेयर पद के लिए अरुण सूद और देवेश मौदगिल में टक्कर है। एक का नाम फाइनल होने पर दूसरे गुट की नाराजगी भी सामने आएगी। इस चुनाव में सांसद किरण खेर भी वोट डालेगी। नगर निगम के कुल 26 पार्षद मतदान करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें