फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटयाला दी नूह हां, ऐस बार वी लाज रख लैना

Fri, 11 Apr 2014 01:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पटियाला
विज्ञापन
विज्ञापन
पार्टी में अपनों के ही विरोध से घिरी कांग्रेस प्रत्याशी परनीत कौर अब वोटरों को भावनात्मक रूप से अपने साथ जोड़ रही हैं।
विज्ञापन


चुनावी सभाओं में वह ठेठ पंजाबी में लोगों से यही कहती हैं कि पटयाला दी नूह हां, तुसी तिन वार लाज रखी, ते ऐस वार वी रख लैना, ते जादा तों जादा वोटां पा के मैनु जीतवा देना।

उनके इन शब्दों से वोटरों पर कितना असर पड़ेगा, यह तो 30 अप्रैल को चुनावों के बाद ही पता लगेगा, लेकिन लोगों में इसकी चर्चा जरूर है।

लगातार तीन टर्म तक पटियाला से सांसद रही कांग्रेस की परनीत कौर को इस बार भी काफी मजबूत कैंडीडेट माना जा रहा था। लेकिन अब पार्टी में उनके अपने ही कुछ लीडरों ने बागी तेवर अपना लिए हैं।
विज्ञापन


उस पर परनीत कौर पर प्रतिद्वंद्वी भी लगातार यह कहकर हमला कर रहे हैं कि उन्होंने अपने हलके के लोगों की आवाज लोकसभा में नहीं उठाई। इस सबसे कहीं परनीत कौर के वोट बैंक पर कोई असर न पड़े, इसलिए अब परनीत लोगों को भावानात्मक रूप से अपने साथ जोड़ने में जुट गई हैं।

परनीत चुनावी सभाओं में खुद को पटियाला की बहू बताकर वोटरों से ज्यादा से ज्यादा वोटें डालने की अपील कर रही हैं। परनीत कौर कहती हैं कि बहू होने के नाते उनका अपने हलके के वोटरों पर हक है कि वह उनसे वोट मांग सकें।
विज्ञापन

जिस तरह से उनके हलके के लोगों ने तीन बार उन्हें जितवाया है, इस बार भी जितवाएं और लोकसभा में भेजें। जिससे वह ज्यादा से ज्यादा अपने हलके का विकास करा सकें।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें