विधानसभा चुनाव में मोगा से कांग्रेस की टिकट पर मैदान में उतरीं मालविका सूद ने चुनाव लड़ने की वजह बताई है। सूद ने कहा कि यहां कई मुद्दे हैं। विकास वैसा नहीं था जैसा मैं चाहती थी। मैंने इस बारे में अपने भाई सोनू सूद से बात की कि जब तक हम दोनों में से कोई एक सिस्टम का हिस्सा नहीं बनेगा, हम मोगा में विकास नहीं कर पाएंगे। मैंने सोचा कि मैं यहाँ रहती हूँ, मैं ही क्यों न सिस्टम का हिस्सा बन जाऊं, ताकि हम अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सकें और उनकी मदद कर सकें। हमने मोगा में सिविल अस्पताल बनाने की सोची थी। मैंने कई लोगों के लिए कोविड टीकाकरण की सुविधा प्रदान की और शिविर स्थापित किए।
वहीं राजनीति में आने के सवाल पर सोनू सूद का कहना है कि उनकी मां प्रोफेसर थी, जिन्होंने जीवन भर बच्चों को पढ़ाया। उनके पिता एक सामाजिक कार्यकर्ता थे। मोगा में स्कूल, कॉलेज और धर्मशालाएं हमारे भूखंडों पर बनाई गई हैं। यह हमारे खून में है।