फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस-शिअद की जंग में कूदी 'आप', 15 को ही दिखाएगी ताकत

Tue, 08 Dec 2015 10:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस और अकाली दल के बीच चल रही रैलियों की जंग में आम आदमी पार्टी भी कूद गई है। 15 को बड़ा काम करने जा रही है। 15 दिसंबर को जहां कांग्रेस  बठिंडा में और शिअद पटियाला में रैलियां करेगी, वहां आप भी इसी दिन पूरे पंजाब में रोष प्रदर्शन करेगी।
विज्ञापन


पार्टी के प्रदेश प्रभारी संजय सिंह ने कहा कि कीटनाशक घोटाले से कपास की फसल तबाह हो गई। खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह के इस्तीफे की मांग को लेकर सीएम आवास का घेराव करने जा रहे यूथ विंग के वर्करों को मोहाली सीमा पर रोका गया। उन पर लाठी चार्ज किया गया। इसके विरोध में पार्टी पंद्रह दिसंबर को पूरे सूबे में प्रदर्शन करेगी।

सूबा कन्वीनर और सांसद भी अपने-अपने जोन में इसकी अगुवाई करेंगे। इस दौरान तोता सिंह के इस्तीफे की मांग की जाएगी।  गौरतलब है कि प्रदेश कांग्रेस प्रधान कैप्टन अमरिंदर सिंह की ताजपोशी बठिंडा रैली में होनी है। उनके मुकाबले शिअद ने पटियाला में रैली करने का एलान किया है। दोनों पार्टियों का यह बड़ा शक्ति प्रदर्शन होगा।
विज्ञापन


अब इसके समानांतर आप भी अपनी ताकत दिखाएगी। हालांकि, संजय सिंह ने कहा कि आप का इन दोनों पार्टियों की नौटंकी रैलियों से कुछ लेना-देना नहीं है। पार्टी यूथ विंग पर लाठीचार्ज के विरोध में सरकार के खिलाफ आंदोलन तेज करेगी। पार्टी पुलिस की गुंडागर्दी और परचों से पार्टी पीछे नहीं हटेगी। सरकार विरोध को दबाना चाहती है।

अमृतसर में आप वॉलंटियर बुरी तरह जख्मी हुआ, उस पर ही चोरी का परचा दर्ज कर लिया गया। उसे बचाने वाले पर भी परचा दर्ज किया गया। उन्होंने कहा कि कीटनाशक घोटाले से कपास की फसल बुरी तरह तबाह हुई, कई किसानों ने आत्महत्या कर ली, जिसके लिए खेतीबाड़ी मंत्री तोता सिंह जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि डीजीपी सुमेध सैनी के मामले में नए खुलासे की जांच होनी चाहिए।

भगवंत मान को क्लीन चिट
आप के राष्ट्रीय नेता संजय सिंह ने शराब पीकर भोग में पहुंचने के मामले में सांसद भगवंत मान को क्लीन चिट दी। उन्होंने कहा कि विपक्षी पार्टियां ही मान को बदनाम करने की कोशिश कर रही हैं। मान पर सिर्फ आरोप लगाए जा रहे हैं, कुछ भी साबित नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि मान ने खुद ही इसका उचित जवाब दे दिया है। उन्होंने सुखबीर बादल और कैप्टन अमरिंदर सिंह को चुनौती दी है कि सभी नेताओं का डोप टेस्ट करवाया जाए।
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें