पुडा मुलाजिमों की भूख हड़ताल रविवार को जारी रही। इस दौरान पांच मुलाजिम भूख हड़ताल पर बैठे।
इनमें जी सिंह सीनियर सहायक, रूपलाल, मिट्ठूराम, जसवीर सिंह और ओम बहादुर शामिल थे।
इस मौके पर पुडा तालमेल कमेटी के सीनियर मेंबर बलजिंदर सिंह बिल्ला ने बताया कि उन्होंने अपने संघर्ष को तेज करने का फैसला लिया है। अब पुडा की विभिन्न इकाईयों के मुलाजिम क्रमवार भूख हड़ताल पर बैठेंगे।
इसी कड़ी में सोमवार को गलाडा लुधियाना के पांच मुलाजिम मुलाजिम भूख हड़ताल पर बैठेंगे। काफी संख्या में मुलाजिम उनके समर्थन में शहर में जुटेंगे। इसके साथ ही 17 दिसंबर को होने वाले संघर्ष को लेकर भी रणनीति बनाने की प्रक्रिया शुरू हो गई है।
पंजाब सेनिटेशन डिपार्टमेंट की मुलाजिम यूनियन ने उन्हें समर्थन दे दिया है। धरने में पूरे पंजाब से सेनिटेशन विभाग के मुलाजिम भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि उनकी कोशिश यही है कि मैनेजमेंट उनकी मांगों को समय से पूरा कर दें। वरना उन्हें अपने संघर्ष को तेज करना पड़ेगा।