फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में भी बढ़ी ‘आप’ की चमक

Mon, 09 Dec 2013 10:13 AM IST
अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली विधानसभा चुनाव में जबरदस्त जीत दर्ज करने के बाद चंडीगढ़ में भी जल्द आम आदमी पार्टी (आप) की चमक दिखाई पड़ सकती है।
विज्ञापन


कई लोगों ने आप से जुड़ने की दिलचस्पी दिखाई है। जीत के बाद रविवार को ही करीब 60 लोगों ने पार्टी की मेंबरशिप ज्वाइन की है। साथ कई मेंबरशिप फार्म अपने साथ ले गए हैं।

आप के नेता प्रेम पाल ने बताया कि पार्टी से जुड़ने के लिए चंडीगढ़ के कई लोग तैयार हैं। कई उनके संपर्क में भी हैं। सोमवार से वे चंडीगढ़ में मेंबरशिप का एक विशेष अभियान भी शुरू कर रहे हैं।
विज्ञापन


इसके तहत यूनिवर्सिटी के छात्र, बिजनेसमैन व सभी वर्गों के लोगों को जोड़ने का प्रयास किया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि आप पार्टी चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव जरूर लगेगी।

हालांकि इस बारे में रणनीति और प्रत्याशी के चयन की रणनीति अरविंद केजरीवाल ही तैयार करेंगे। संगठन के विस्तार बारे में उन्होंने बताया कि आप पार्टी से फिलहाल अब तक छह हजार लोग जुड़ चुके हैं।

यहां की आब्जर्वर फिलहाल बाहर हैं। जैसे ही वे आएंगे इस बारे में भी रणनीति तैयार होगी।

उन्होंने बताया कि दिल्ली में जीत के बाद आम आदमी पार्टी की ओर से शहर में एक जुलूस भी निकाला गया। इस जुलूस में काफी लोग जुड़े।

पहले इतने लोगों की उम्मीद थी। यदि ऐसा होता तो इसके लिए बकायदा एक रुट प्लान बनाया जाता और ज्यादा लोग जुड़ते।

उन्होंने बताया कि पार्टी से जुड़ने के लिए शहर के लिए कई बिजनेसमैनों ने भी जुड़ने की इच्छा जताई है। पार्टी की ओर से सदस्यता अभियान काफी दिनों से चल रहा था।
विज्ञापन


जब भी शहर में कोई बड़ा समारोह या कार्यक्रम होता है तो पार्टी के सदस्य अपनी कापियां लेकर पहुंच जाते थे।

छठ पूजा के दौरान भी कई लोगों से सदस्यता से फार्म भरवाए गए थे। वे भले भीड़ में शामिल न हो, लेकिन उनके मैसेज व सूचनाएं लगातार मिलती रहती है।

कई ऐसे लोग भी जुड़े हैं, जो सामने नहीं आना चाहते। उन्होंने बताया कि पार्टी के सदस्य जमीन तौर से जुड़े हुए हैं, इसलिए वे दिखावा नहीं करना चाहते। यही हमारी पार्टी की नीति भी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें