सेक्टर 20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ चंडीगढ़ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मठ के संस्थापक माधव गोस्वामी का जन्म स्थान बांग्लादेश के कंचनपाड़ा में है। वहां पर विशाल मंदिर बनना है। अब बांग्लादेश के हालत के खराब होने पर कार्यक्रम रद्द कर दिया है।
बांग्लादेश में हिंसा के बाद चंडीगढ़ में भी चिंता का माहौल है। बांग्लादेश की राजधानी ढाका में माधव गौड़ीय मठ को लेकर चिंता बढ़ गई है। माधव गौड़ीय मठ का निर्माण 1932 में हुआ था। श्री चैतन्य गौड़ीय मठ के अखिल भारतीय अध्यक्ष विष्णु महाराज ने बताया कि ढाका स्थित मठ अभी सुरक्षित है। वहां पर निजी सुरक्षा गार्ड हैं।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि वे समय समय पर ढाका जाते रहते हैं। अभी वहां के हालत ठीक नहीं है। मठ के लोगों से फोन पर बात हुई है। उन्हें सुरक्षित रहने को कहा गया है। उन्होंने कहा कि उनका ढाका जाने का कार्यक्रम था। उसे अब रद्द कर दिया है। अब वहां पर शांति बहाली के बाद ही जाने का निर्णय लिया जाएगा। विष्णु महाराज फिलहाल हरियाणा में प्रवास पर हैं। विष्णु महाराज ने बताया कि कुछ महीने पहले वे ढाका गए थे। उन्होंने बताया कि बांग्लादेश में कुछ धार्मिक स्थलों पर हमले हुए हैं। इससे उनकी चिंता काफी बढ़ गई है।
सेक्टर 20 स्थित श्री चैतन्य गौड़ीय मठ चंडीगढ़ के प्रवक्ता जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि मठ के संस्थापक माधव गोस्वामी का जन्म स्थान बांग्लादेश के कंचनपाड़ा में है। वहां पर विशाल मंदिर बनना है। इस काम के लिए मठ के आचार्य विष्णु महाराज ने उनकी और मठ के अनुयायी रवीश कुमार कक्कड़ की ड्यूटी लगाई गई कि वहां पर मंदिर निर्माण कार्य को देखेंगे। मंदिर की रूपरेखा क्या होगी उस पर काम करने को कहा है। लेकिन अब बांग्लादेश के हालत के खराब होने पर कार्यक्रम रद्द कर दिया है। गुप्ता ने बताया कि मठ के अध्यक्ष से बात हुई है। ढाका स्थित मठ में अनुयायी सुरक्षित हैं। जय प्रकाश गुप्ता ने बताया कि अब बांग्लादेश में नई सरकार के गठन के बाद क्या निर्णय होता है उस पर निर्भर करेगा। वहां के हालत बहुत खराब है।