फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के कंप्यूटर शिक्षक फिर उतरेंगे सड़कों पर

Fri, 27 Feb 2015 12:44 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला में लगातार 39 दिन से धरने पर बैठे हरियाणा के सरकारी स्कूलों में कार्यरत कंप्यूटर शिक्षकों के सब्र का बांध आखिर टूटने लगा है। ऐसे में उन्होंने एक बार फिर सड़कों पर उतरने की चेतावनी दी है। प्रदेश सरकार को अल्टीमेटम देते हुए शिक्षकों ने कहा है कि यदि उनकी मांग पूरी न हुई तो वे एक मार्च से मोर्चा खोलेंगे।
विज्ञापन


शिक्षा विभाग के आर्ब्रिट्रेशन की ओर से उन्हें भर्ती करने वाली कंपनियों पर कार्रवाई किए जाने के कारण शिक्षकों को कुछ राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद उनके भविष्य पर सवालिया निशान लग गया है। उन्हें न तो स्कूलों में ड्यूटी ज्वाइन करने दी जा रही है और न ही शिक्षा विभाग वेतन के बारे में स्थिति स्पष्ट कर रहा है। कंप्यूटर शिक्षकों की मांग है कि उन्हें शिक्षा विभाग में समायोजित किया जाए।

कंप्यूटर टीचर्स वेलफयर एसोसिएशन के प्रदेश प्रधान बलराम धीमान ने कहा कि सरकार अपने वादे भूल रही है। चुनाव से पहले भाजपा नेताओं ने सरकार बनने पर शिक्षकों को पक्का करने का वादा किया था, लेकिन अब वादा पूरा करना तो दूर नौकरी ही छीन ली गई है। उन्होंने बताया कि गत 16 फरवरी को शिक्षा विभाग के वित्तायुक्त टीसी गुप्ता ने निजी कंपनियों के अनुबंध को समाप्त करने की सिफारिश सरकार को भेज दी है, लेकिन इसके साथ ही शिक्षकों के भविष्य पर भी फुल स्टॉप लग गया।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि 16 फरवरी के बाद कंप्यूटर शिक्षक प्रदेश के मुख्यमंत्री, ओएसडी जवाहर यादव और शिक्षा मंत्री से मिल चुके हैं। सरकार की तरफ से उन्हें जल्द से जल्द मांगे पूरी करने का आश्वासन भी दिया जा रहा है। फिर भी बुधवार को शिक्षा विभाग के वित्तायुक्त ने शिक्षकों को शिक्षा विभाग में समायोजित करने से मना करते हुए कहा कि जल्द ही शिक्षकों की नयी भर्ती की जाएगी। इससे कंप्यूटर शिक्षकों में नाराजगी बढ़ गई है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें