फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

112 पर की कोरोना नियमों के उल्लंघन की शिकायत, टीम शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर बोली- साथ चलो

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। एक ओर प्रशासन कहता है कि जागरूक बनिए। अपने आसपास किसी को कोरोना नियमों का उल्लंघन करते देखें तो तत्काल सूचना दें, आपकी पहचान गोपनीय रहेगी। लेकिन ऐसा नहीं है। शिकायत करने के बाद टीम शिकायतकर्ता के घर पहुंचकर कह रही है, मौके पर साथ चलिए। शिकायतकर्ता के मना करने पर टीम वहीं से लौट गई।
विज्ञापन

मामला बुड़ैल का है। वहां एक शादी में शारीरिक दूरी के साथ मास्क न लगाने वालों का जमघट लगा था। वहीं छत पर खुलेआम शराब भी पी जा रही थी। इस दौरान वहां के एक जिम्मेदार नागरिक ने इसकी शिकायत 112 पर दी। वहां से मैसेज कोरोना में लगाए गए क्षेत्रीय मजिस्ट्रेट को दिया गया। वहां से टीम सीधे शिकायतकर्ता के पास पहुंच गई। शिकायतकर्ता से टीम के सदस्य बोले, आप मौके पर साथ चलिए। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह क्यों मौके पर जाए तो टीम भी मौके पर जाने की बजाय लौट गई। वहीं कर्फ्यू में मंडी को लेकर भी शिकायतकर्ता ने शिकायत की थी, लेकिन तब भी कोई कार्रवाई नहीं हुई थी।
इस तरह होती है शिकायत की प्रक्रिया
112 पर कॉल करने के बाद वहां से एसडीएम ऑफिस में सूचना जाती है। वहां से स्पेशल एक्जक्यूटिव मजिस्ट्रेट के पास सूचना जाती है। एक्जक्यूटिव मजिस्ट्रेट के अंतर्गत सेक्टरों के हिसाब से नोडल ऑफिसर नियुक्त होते हैं। संबंधित क्षेत्र की शिकायत वहां के नोडल ऑफिसर के पास जाती है।
विज्ञापन

केवल एसडीएम दक्षिण ने बनाया कंट्रोल रूम
महामारी में सख्ती बरतने के लिए एसडीएम पूर्व, मध्य व दक्षिण को शहर की कमान सौंपी गई है। इनमें से केवल एसडीएम दक्षिण ने ही कंट्रोल रूम बनाया है। शेष 2 लोगों के क्षेत्र के लोगों को 112 पर ही फोन करना होता है। एसडीएम दक्षिण के कंट्रोल रूम में 9478438188 नंबर पर कॉल करके शिकायत कर सकते हैं।
कई बार आ गए फर्जी कॉल, शिकायतकर्ता के पास संतुष्टि के लिए जाना पड़ता है
अधिकारियों ने इस संबंध में बताया कि कई बार फर्जी कॉल भी आ चुके हैं। एक बार कोरोना संक्रमित मरीज के बालकनी में टहलने को लेकर गंभीर शिकायत आई थी। इसके बाद शिकायतकर्ता को समझाया गया कि कोरोना संक्रमित मरीज अपनी बालकनी में टहल सकता है। ऐसे ही कई अन्य कॉल भी आ चुके हैं। शिकायतकर्ता की संतुष्टि के लिए उसके पास जाना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें