फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विवादों में फिर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला, गाने के सीन पर आपत्ति, पुलिस में शिकायत

Mon, 23 Nov 2020 06:23 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला। - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

मशहूर पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला एक बार फिर विवादों में फंस गए हैं। उनके नए गीत ‘बाई बाई’ में मुर्गे की लड़ाई के साथ-साथ हथियारों का प्रदर्शन कर हिंसा को बढ़ावा देने के कारण भाजयुमो पंजाब के सह मीडिया प्रभारी अर्जुन त्रेहन ने चंडीगढ़ पुलिस में मूसेवाला के खिलाफ शिकायत दी है।

विज्ञापन


सेक्टर-9 स्थित पुलिस मुख्यालय में दी गई लिखित शिकायत में अर्जुन त्रेहन ने कहा है कि गायक सिद्धू मूसेवाला ने अपने गीत ‘बाई बाई’ में मुर्गों की लड़ाई का दृश्य फिल्माया है, जो कानून के खिलाफ है। इस गीत में मुर्गों की लड़ाई करवाने के दौरान हथियारों का भी प्रदर्शन कर हिंसा बढ़ाने की कोशिश की गई है। ऐसे में सिद्धू मूसेवाला के खिलाफ कार्रवाई की जानी चाहिए। 


बता दें कि इससे पहले समाजसेवी पंडित राव धरेनवर ने एनिमल वेलफेयर बोर्ड में मूसेवाला के खिलाफ शिकायत दी थी, जिसके बाद उन्हें नोटिस जारी किया गया था। हालांकि मूसेवाला ने नोटिस का कोई जवाब नहीं दिया है। अर्जुन त्रेहन ने बताया कि सर्वोच्च न्यायालय ने इस तरह के गीतों पर पहले ही रोक लगा रखी है लेकिन सिद्धू मूसेवाला इस गीत में हिंसा को बढ़ावा देने का काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन


अर्जुन ने कहा कि अब राज्य में पशु और जानवर सुरक्षित नहीं हैं, क्योंकि कई लोग कानूनों की धज्जियां उड़ाते हैं और जानवरों और पक्षियों को मस्ती या पैसे के लिए लड़ाते हैं, जिसके लिए न तो कार्रवाई की जाती है और न ही मामले सामने आते हैं। ऐसे में पुलिस को गायक के खिलाफ कार्रवाई करनी चाहिए।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें