फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदूमाजरा के खिलाफ आयोग से शिकायत

Wed, 13 Aug 2014 11:01 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी ने अकाली दल के सांसद प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा और पटियाला से पार्टी प्रत्याशी भगवान दास जुनेजा पर चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


पार्टी के कुछ समर्थकों ने इसकी शिकायत केंद्रीय चुनाव आयोग को भेजी है। साथ ही राज्य के मुख्य चुनाव अधिकारी और डिप्टी कमिश्नर को भी शिकायत की कॉपी भेेजी गई है।

आप समर्थक गुरप्रीत सिंह की तरफ से भेजी गई शिकायत में आरोप लगाया गया है कि चंदूमाजरा और जुनेजा ने चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन किया है।

शिकायतकर्ता ने कहा कि पटियाला शहरी सीट पर उपचुनाव के चलते यहां आचार संहिता लागू है। ऐसे में आनंदपुर साहिब से अकाली सांसद प्रो. चंदूमाजरा ने शहीद- ए-आजम भगत सिंह के बुत का निर्माण कार्य शुरू करवाया। निर्माण कार्य माई जी की सराय, घलोरी गेट में शुरू कराया गया। जोकि पटियाला शहरी हलके में पड़ता है।
विज्ञापन


प्रो. चंदूमाजरा ने यह निर्माण कार्य पार्टी उम्मीदवार भगवान दास जुनेजा के हक में चुनाव प्रचार के दौरान शुरू कराया। उस समय जुनेजा भी उनके साथ थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि यह आचार संहिता का उल्लंघन है। शिकायतकर्ता ने आयोग से मांग की कि प्रो. चंदूमाजरा और जुनेजा के खिलाफ कार्रवाई की जाए। साथ ही बुत का निर्माण कार्य तुरंत रुकवाया जाए।

पंजाब के मुख्य चुनाव अधिकारी वीके सिंह ने शिकायत मिलने की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि इस मामले में पटियाला के डीसी से रिपोर्ट मांगी गई है। रिपोर्ट के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें