श्री आनंदपुर साहिब से अकाली-भाजपा उम्मीदवार प्रो. प्रेम सिंह चंदूमाजरा ने कांग्रेस उम्मीदवार अंबिका सोनी के खिलाफ देश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को शिकायत भेजी है।
चंदूमाजरा ने शिकायत में आरोप लगाया गया चंडीगढ़-फगवाड़ा नेशनल हाईवे पर करीब गैर कानूनी तरीके से अंबिका सोनी के होर्डिंग लगाए गए हैं। 120 किलोमीटर तक यह पोस्टर एवं होर्डिंग लगे हुए हैं।
जिससे सीधे चुनाव आचार संहिता की उल्लघंन हो रहा है। उन्होंने अंबिका सोनी के खिलाफ उचित कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने शिकायत की कॉपी मुख्य निर्चाचन अधिकारी पंजाब, डीसी रोपड़ एवं एसडीएम खरड़ को भी दी है।