फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'फिल्म डिस्को सिंह के प्रमोशनल इवेंट पर लगे रोक'

Tue, 08 Apr 2014 02:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कांग्रेस ने फिल्म डिस्को सिंह के प्रमोशन के लिए आठ अप्रैल को पठानकोट में होने वाले कार्यक्रम पर रोक लगाने की मांग की है। इस संबंध में पार्टी की इलेक्शन कमेटी (लीगल) के चेयरमैन सुरजीत सिंह स्वैच ने केंद्रीय चुनाव आयोग को पत्र लिखा है।
विज्ञापन


पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस को जानकारी मिली है कि साईं पॉलीटेक्निक कॉलेज, भुंगाल, पठानकोट में आठ अप्रैल को समागम करवाया जा रहा है जोकि पीटीसी मोशन पिक्चर्स के बैनर तले बनी फिल्म डिस्को सिंह का प्रमोशनल इवेंट है।

फिल्म के मुख्य अदाकार दिलजीत दोसांझ अकाली दल के ब्रांड एंबेसडर हैं और पार्टी के लिए प्रचार कर रहे हैं। समागम में हलके से भाजपा उम्मीदवार विनोद खन्ना, भाजपा राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य व कॉलेज के चेयरमैन एसके पुंज और भाजपा में शामिल हुईं गायिका मिस पूजा भी शामिल हो रही हैं।
विज्ञापन


कांग्रेस ने आरोप लगाया कि यह समागम विनोद खन्ना की सहमति से उनके प्रचार के लिए रखा गया है। पत्र में कहा गया है कि चुनाव आचार संहिता के तहत सरकारी या निजी शिक्षण संस्थानों को सियासी प्रचार के लिए इस्तेमाल नहीं किया जा सकता है।

विनोद खन्ना एक शिक्षण संस्थान को फिल्म की प्रमोशन के बहाने अपने चुनाव प्रचार के लिए इस्तेमाल कर रहे हैं, जो गलत है। कांग्रेस ने मांग की कि समागम को रोकने की हिदायत दी जाए, ताकि चुनाव आचार संहिता का पालन हो सके।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें