फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: मायावती के खिलाफ की थी अभद्र टिप्पणी, अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ शिकायत

Fri, 11 Jun 2021 10:10 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

कुछ दिन पहले सामने आए एक वीडियो में एक्टर रणदीप हुड्डा मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्प्णी करते दिखे थे। इसके बाद उनके खिलाफ हिसार में भी शिकायत दर्ज करवाई गई थी। 
 
विज्ञापन
रणदीप हुड्डा, मायावती - फोटो : Social media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के डॉ. भीमराव आंबेडकर चंडीगढ़ युवा संगठन ने सेक्टर-17 थाने में अभिनेता रणदीप हुड्डा के खिलाफ शिकायत दी है। यह शिकायत बसपा सुप्रीमो मायावती के खिलाफ गलत टिप्पणी करने के विरोध में दर्ज कराई गई है। 

विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर चंडीगढ़ युवा संगठन के सदस्य रोबिन सिंह ने कहा कि रणदीप हुड्डा की टिप्पणी से बहुजन समाज के मान सम्मान को ठेस पहुंची है। उनके संगठन ने प्रशासन से मांग की है कि रणदीप सिंह हुड्डा को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर कार्रवाई की जाए। यदि कार्रवाई नहीं हुई तो संगठन के कार्यकर्ता सड़क पर उतरकर रोष जताएंगे। इस मौके पर राजीव, प्रीतम सिंह, विकास कुमार, पंकज बासिया, मोनू, आकाशदीप, आशीष, अनिल कुमार, एडवोकेट सुदेश कुमार खुर्जा और शिव कुमार नाथी उपस्थित रहे।


इससे पहले रणदीप हुड्डा को आपत्तिजनक टिप्पणी पर कई सोशल मीडिया यूजर्स ने आड़े हाथ लिया है। सोशल मीडिया पर उनकी गिरफ्तारी की मांग भी की जा रही है। लोगों ने उनके जोक को सेक्सिस्ट और जातिवादी बताया है।
विज्ञापन


इसके बाद अभिनेता को यूनाइटेड नेशन ने जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एम्बेसडर के पद से हटा दिया गया था। संयुक्त राष्ट्र सचिवालय ने एक बयान में कहा कि अभिनेता रणदीप हुड्डा को जंगली जानवरों की प्रवासी प्रजातियों के संरक्षण सम्मेलन (सीएमएस) के एम्बेसडर के पद से हटा दिया गया है।

सीएमएस सचिवालय ने कहा कि उन्हें हाल ही में वायरल हो रहे एक वीडियो क्लिप के बारे में पता चला और वीडियो में की गई टिप्पणियों को "आपत्तिजनक" पाया गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि जब हुड्डा को फरवरी 2020 में प्रवासी प्रजातियों के लिए सीएमएस एंबेसडर के रूप में नियुक्त किया गया था, उस समय संगठन इस वीडियो से अनजान था। अब जानकारी होने के बाद उन्हें तत्काल प्रभाव से हटाया जाता है। बता दें ये वीडियो 2012 का है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें