फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10वीं में 4300 कंपार्टमेंट वाले स्टूडेंट्स के एग्जाम 16 जुलाई से, सीबीएसई ने जारी की डेटशीट

Wed, 27 Jun 2018 09:52 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
डेमो - फोटो : डेमो
विज्ञापन
10वीं में 4300 कंपार्टमेंट आने वाले शहर के स्टूडेंट्स को पास होने का मौका मिलेगा। सीबीएसई की ओर से इसके लिए डेटशीट जारी कर दी गई। यह एग्जाम 16 से 24 जुलाई तक होंगे। इसमें पास होने वाले स्टूडेंट्स को 11वीं में दाखिले का मौका भी दिया जाएगा। सीबीएसई की ओर से आयोजित 10वीं परीक्षा में इस बार सीजीपीए सिस्टम खत्म कर प्रतिशत के माध्यम से अंकों की गणना की गई। सरकारी स्कूलों में 10वीं के केवल 48 फीसदी स्टूडेंट्स पास हो पाए हैं। इसे लेकर शिक्षा विभाग ने सख्त कदम उठाए।
विज्ञापन


 शिक्षा विभाग की ओर से सभी स्कूलों के विषय शिक्षकों और प्रिंसिपल का कारण बताओ नोटिस जारी करते हुए सभी की छुट्टी कैंसिल कर दी गई। इस बार 10वीं के सभी विषय में 4300 स्टूडेंट्स की कंपार्टमेंट आई है। अब स्टूडेंट्स के लिए 10वीं पास होने का आखिरी मौका है। सीबीएसई की ओर जारी डेट शीट में एग्जाम 16 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से 1.30 बजे के बीच होंगे।

 16 जुलाई को बंगाली, तमिल, तेलगु, मराठी, गुजराती, मणिपुरी, मलयालम, उड़िया, असमी, कन्नड़, अरबी, फ्रेंच, नेपाली, लिंबो, लिपिका, होम साइंस, भूटिया, मिजो की परीक्षा होगी। वहीं 17 जुलाई को गणित, पेंटिंग्स, हिंदुस्तान म्यूजिक  की परीक्षा होगी। 18 जुलाई को सोशल साइंस, 19 जुलाई को साइंस थ्योरी और प्रेक्टिकल की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इसके अलावा 21 जुलाई को इंग्लिश कम्युनिकेटिव, इंग्लिश लैंग्वेज और लिट्रेचर, 23 जुलाई को उर्दू, संस्कृत का पेपर भी होगा।
विज्ञापन


वहीं सुबह 24 जुलाई को 10.30 बजे से दोपहर 1.30 बजे तक इलीमेंट्स ऑफ बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी की परीक्षा होगी। 24 जुलाई को सुबह 10.30 बजे से दोपहर एक बजे तक फाउंडेशन ऑफ इंफारमेशन टेक्नोलॉजी का पेपर होगा। इसके अलावा डायनामिक ऑफ रिटेलिंग, इंफारमेशन टेक्नोलॉजी, इंट्रोड्यूशिंग ऑफ फाइनेंशियल मार्केट, इंट्रोडक्शन ऑफ टूरिज्म, ब्यूटी एंड वेलनेस, बेसिक एग्रीकल्चर, फूड प्रोडक्शन की परीक्षा सुबह 10.30 बजे से दोपहर बाद 12.30 बजे तक होगी।

 एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स के लिए सीबीएसई की ओर से गाइड लाइन जारी की गई है। इसमें प्रत्येक स्टूडेंट्स को एग्जाम के 15 मिनट पहले पहुंचना होगा। परीक्षा सुबह 10:30 बजे पहुंचेगी। डेटशीट में सभी पेपर का समय दिया गया है। स्टूडेंट्स इसे अपने स्तर पर जरूर चेक कर लें। वहीं, प्रेक्टिकल परीक्षाओं के लिए स्कूल के टीचर्स ही होंगे। इसके लिए अलग टीचर्स की नियुक्ति सीबीएसई की ओर से नहीं की गई है।

कंपार्टमेंट का एग्जाम देने वाले स्टूडेंट्स का रिजल्ट अगस्त के तीसरे सप्ताह में जारी कर दिया जाएगा। चंडीगढ़ शिक्षा विभाग के डीएसई रूबिंदर जीत सिंह बराड़ ने बताया कि सीबीएसई की ओर से जारी की गई डेटशीट के अनुसार परीक्षा ली जाएगी। सभी नियमों का सख्ती से पालन किया जाएगा। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें