फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंपनियों ने उतारें एक से बढ़कर एक ट्रैक्टर, आप देखिए ये शानदार फीचर्स

Sat, 19 Nov 2016 11:00 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
tractor - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एग्रोटेक मेले के पहले दिन कई ट्रैक्टर कंपनियों ने अपने नए ट्रैक्टर पंजाब व हरियाणा के बाजार में उतारे है। शनिवार को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 स्थित परेड ग्राउंड में एग्रोटेक मेला शुरू हो गया। 
विज्ञापन


हालांकि, मेले का औपचारिक उद्घाटन रविवार को राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी और इजरायल के राष्ट्रपति रुवेन रिवलिन करेंगे। इस बार 13 देशों की 47 अंतर्राष्ट्रीय कंपनियां खेती बाड़ी से जुड़े प्रोडक्ट्स लेकर आई हैं।

शनिवार को सोनालिका इंटरनेशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने अपना 120 हॉर्स पावर (एचपी) का ट्रैक्टर उतारा है। सोनालिका कंपनी के कार्यकारी निदेशक रमन मित्तल ने बताया कि सोनालिका के उत्पाद 100 से ज्यादा देशों में बिकते हैं। 
विज्ञापन


सीआईआई के एग्रोटेक में कंपनी ने 20 एचपी से लेकर 120 एचपी वाला ट्रैक्टर प्रदर्शित किया है। अक्सर देखा जाता है कि फसल की कटाई के बाद बचे हुए भूसे को जला दिया जाता है, जिससे प्रदूषण होता है। 

इस ट्रैक्टर में बैलर एप्लीकेशन है जो कि बचे हुए भूसे को आधुनिक तरीके से बांध कर रख देगी। इसके बाद किसान जलाने की बजाय उसका किसी और जगह इस्तेमाल कर सकेंगे। इन ट्रैक्टरों की कीमत 2 लाख रुपये से लेकर 7 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

महिंद्रा ने जीपीएस से युक्त ट्रैक्टर महिंद्रा-605 उतारा

एग्रोटैक में लोग - फोटो : अमर उजाला
प्लांटर मशीन 1.90 लाख रुपये की है। कंपनी के अधिकारी गौरव भावसर ने बताया कि इस मशीन को आपरेट करने के लिए दो लोगों की जरूरत होती है। इससे धान बोने के बाद फसल में 15-20 प्रतिशत की वृद्धि देखी गई है। 

 ये मशीन डेढ़ लीटर पेट्रोल से एक एकड़ जमीन में धान की बुआई कर देती है। स्वाराज ट्रैक्टर्स ने भी 60 हॉर्स पावर वाला ट्रैक्टर्स स्वराज-960 एफई उतारा है। कंपनी के इंजीनियर गुरदीप सिंह ने बताया कि इस ट्रैक्टर में ईंधन की खपत काफी कम है और प्रदूषण भी काफी कम है। इसकी कीमत 7.25 लाख रुपये है।

वहीं, फोर्स मोटर्स ने कंपनी ने 40 एचपी का ट्रैक्टर बलवान 400 बाजार में उतारा है। कंपनी केसीनियर एक्जीक्यूटिव मोहिंदर सिंह का कहना है कि कार की तरह इसमें गियर शिफ्टिंग सिस्टम है। वहीं, छोटे किसानों के लिए ओअक्स-25 ओरचर्ड बाजार में लांच किया है। ये ट्रैक्टर 27 एचपी का है और इसकी कीमत 4.67 लाख है। 

जीपीएस से युक्त ट्रैक्टर
महिंद्रा ने जीपीएस से युक्त ट्रैक्टर महिंद्रा-605 नोवो डीजी सेंस भी लोगों के सामने उतारा है। गौरव ने बताया कि यदि किसान ड्राइवर को ट्रैक्टर देकर खेत में काम करने या फिर मंडी में भेजता है तो जीपीएस के जरिए अपने मोबाइल से ही उस पर निगाह रख सकते हैं। जीपीएस से किसान को भी ये भी पता चलता रहेगा कि टैंक में तेल कितना बचा है। इसकी कीमत 7.80 लाख रुपये है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें