फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केवल शादियां नहीं होंगी इस कम्यूनिटी सेंटर में

Mon, 27 Jan 2014 09:20 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
शहर में कम्यूनिटी सेंटर्स का इस्तेमाल अब केवल शादियों के लिए ही नहीं होगा। अब बिजनेस मीटिंग्स, कांफ्रेंस और सेमिनार भी कम्यूनिटी सेंटर्स में आयोजित किए जा सकेंगे।
विज्ञापन


इसके लिए अपनी तरह का पहला मल्टीपर्पस हॉल तैयार किया जा रहा है,सेक्टर-47 के कम्यूनिटी सेंटर में। यह हॉल कम्यूनिटी सेंटर की पहली मंजिल पर बन रहा है।

इस एयरकंडिशंड हॉल में कांफ्रेंस हॉल की ही तरह राउंड टेबल,माइक, साउंड व करीब 150 लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इस हॉल के बनने के बाद व्यापारी,उद्योगपति, एनजीओ आदि इसे अपनी बैठकों के लिए इस्तेमाल कर सकेंगे।

इस मल्टीपर्पस हॉल को डेढ़ करोड़ की लागत से तैयार किया जा रहा है। करीब तीन महीनों तक इसका निर्माण कार्य मुकम्मल हो जाएगा। इस हॉल के बनने से निगम को अतिरिक्त राजस्व भी मिलेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें