फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'खबर छापने से पहले तथ्यों की जांच जरूरी'

Mon, 27 Jan 2014 07:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
फेज-7 इंडस्ट्रियल एरिया स्थित एमआईए भवन में प्रेस क्लब एसएएस नगर की नई चुनी गई टीम का ताजपोशी समागम कराया गया। मुख्यमेहमान राज्य के शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका थे।
विज्ञापन


समागम की प्रधानगी एसएसपी इंदर मोहन सिंह, जिला योजना कमेटी की चेयरमैन अमनजोत कौर रामूवालिया और एसडीएम लखमीर सिंह ने की।

मलूका ने इस दौरान क्लब की नई चुनी गई टीम को बधाई दी और कार्यकारिणी को सम्मानित भी किया।

इस मौके ने मलूका ने कहा कि आज के युग में प्रेस की भूमिका महत्वपूर्ण है। प्रेस को खबर प्रकाशित करने से पहले पूरी जांच पड़ताल करके सच्चाई को सामने लाने की जरूरत है।

उन्होंने इस मौके क्लब के मेंबरों से पंजाब में शिक्षा के क्षेत्र में और सुधार लाने के लिए अपने अपने सुझाव देने की अपील की। ताकि  शिक्षा के क्षेत्र में और बढ़िया सुधार आ सके।
विज्ञापन


क्लब के प्रधान द्वारा शिक्षा मंत्री को सम्मानित भी किया गया। इस मौके जिला यूथ अकाली दल के प्रधान हरमनप्रीत सिंह प्रिंस, भाजपा के जिला प्रधान सुखविंदर सिंह गोल्डी, एमआईए के पूर्व प्रेसिडेंट अनुराग अग्रवाल, मिलेनियम स्कूल के प्रबंधक रोबिन अग्रवाल, शिअद के जत्थेबंदक सचिव अमरीक मोहाली, बलजीत सिंह कुंभड़ा, कमलजीत रूबी, पूर्व पार्षद परमजीत सिंह काहलों, नरिंदर कंग, बलजिंदर सिंह रायपुर कलां, इश्प्रीत सिंह विक्की, जेपी सिंह भी मौजूद थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें