फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: चंडीगढ़ में 3092 रुपये का मिलेगा कॉमर्शियल सिलिंडर

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहर में 19 किलो का कॉमर्शियल सिलिंडर अब 3092 रुपये में मिलेगा। यह पहले की तुलना में 993 रुपये महंगा हो गया है। वहीं पांच किलो का कॉमर्शियल सिलिंडर भी 261 रुपये बढ़कर सुरक्षा राशि के साथ 1754.50 रुपये का हो गया है। हालांकि घरेलू गैस सिलिंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। 14.2 किलो का घरेलू सिलिंडर 922 रुपये और पांच किलो का सिलिंडर 343 रुपये में ही उपलब्ध रहेगा।
विज्ञापन

शहर में प्रतिदिन करीब 3000 से अधिक कॉमर्शियल और लगभग 12 हजार घरेलू सिलिंडरों की खपत होती है। वहीं चंडीगढ़ में करीब 3.08 लाख एलपीजी कनेक्शन हैं। इंडियन ऑयल के पंजाब स्टेट ऑफिस के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर व स्टेट हेड आशुतोष गुप्ता ने बताया कि एलपीजी के दाम हर महीने की पहली तारीख को साउदी कॉन्ट्रैक्ट प्राइस (सीपी) के आधार पर तय किए जाते हैं। यह अंतरराष्ट्रीय बाजार में प्रोपेन और ब्यूटेन की कीमतों पर निर्भर करता है। सरकार सब्सिडी और मूल्य नियंत्रण के जरिये आम उपभोक्ताओं को इस उतार-चढ़ाव से बचाने की कोशिश करती है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें