फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सेक्टर 20 की मार्केट में नई डेकोरेटिव लाइट्स से फैली रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पूर्व डिप्टी मेयर एवं एरिया पार्षद तरुणा मेहता ने सेक्टर-20सी-डी व आजाद मार्केट में शुक्रवार को नई डेकोरेटिव लाइट्स का उद्घाटन किया। इस अवसर पर दुकानदारों एवं स्थानीय लोगों ने उनका धन्यवाद किया। तरुणा मेहता ने कहा कि सेक्टर 20 की मार्केटों में लंबे समय से बेहतर रोशनी की मांग उठाई जा रही थी, जिसे अब पूरा कर दिया गया है। नई डेकोरेटिव लाइट्स लगने से जहां मार्केट के डार्क स्पॉट खत्म होंगे, वहीं मार्केट की सुंदरता में भी वृद्धि होगी। इन लाइट्स के लगने से दुकानदारों, ग्राहकों और राहगीरों को अधिक सुरक्षित माहौल मिलेगा और रात के समय किसी भी प्रकार की असुरक्षा की भावना कम होगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इसी तरह क्षेत्र की समस्याओं का समाधान होता रहेगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें