फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुड न्यूज, चंडीगढ़ में घर खरीदने का सपना होगा पूरा

Thu, 17 Jul 2014 10:46 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
लगभग साढ़े चार साल बाद चंडीगढ़ हाउसिंग बोर्ड (सीएचबी) शहर में नई आवासीय योजना लांच करने की तैयारी में है। इसके तहत सेक्टर-53 और 54 में 500 नए फ्लैट बनाए जाएंगे।
विज्ञापन


ये फ्लैट वन, टू और थ्री बेडरूम वाले होंगे और इनमें से कुछ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लिए होंगे। सीएचबी की कोशिश है कि यह आवासीय योजना 15 अगस्त से पहले लांच कर दी जाए।

जमीन की ड्राइंग फाइनल करने में व्यस्त

सीएचबी के पास सेक्टर-53 में 8.99 एकड़ और सेक्टर-54 में 31.8 एकड़ जमीन है। अधिकारी इन दोनों सेक्टरों में जमीन की ड्राइंग फाइनल करने में व्यस्त हैं।

उम्मीद है कि सीएचबी बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की अगली बैठक में नई आवासीय योजना का प्रस्ताव रखा जाए और मंजूरी भी मिल जाए। हालांकि अभी फ्लैट्स की फाइनल संख्या और रेट भी तय किए जाने हैं।

योजना को लांच करने से पहले सभी तरह की क्लीयरेंस भी ली जानी है।

चेयरमैन सत्यगोपाल की इच्छा के लिए

सीएचबी ने इससे पहले वर्ष 2010 में सेक्टर-51 में आवासीय योजना लांच की थी। उसके बाद बोर्ड के एक चेयरमैन सत्यगोपाल अपना तीन साल का कार्यकाल मई में पूरा कर चुके हैं, हालांकि प्रशासन ने उन्हें रिलीव नहीं किया है।

उनके कार्यकाल में कोई योजना नहीं आई। सत्यगोपाल की इच्छा है कि उनके रिलीव होने से पहले एक आवासीय योजना लांच हो जाए। इसलिए लांच करने की तैयारी तेजी से चल रही है।
विज्ञापन

इन योजनाओं पर अभी चल रहा काम

सीएचबी की तीन आवासीय योजनाएं अभी लटकी हैं। जनवरी, 2010 में सेक्टर-51 ए में लांच की गई योजना और 2008 में सेक्टर-63 में लांच की गई आवासीय योजना का निर्माण कार्य अभी तक पूरा नहीं हुआ है।

सेक्टर 51 ए में दो बैडरूम के 160 फ्लैट और सेक्टर-63 में कुल 1976 फ्लैट बन रहे हैं। प्रशासन के कर्मचारियों के लिए वर्ष 2008 में लांच हुई आवासीय योजना पर भी काम शुरू नहीं हो सका है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें