फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: उत्तराखंड स्थापना दिवस पर रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। उत्तराखंड राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा-उत्तराखंड प्रकोष्ठ चंडीगढ़ की ओर से रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

शनिवार को सेक्टर-33 स्थित भाजपा के कमलम कार्यालय में हुए कार्यक्रम का नेतृत्व प्रकोष्ठ अध्यक्ष भूपेन्द्र शर्मा ने किया। इस मौके पर उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और राज्य निर्माण की ऐतिहासिक यात्रा को याद किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। इसके बाद कलाकारों ने पहाड़ा की नारी, नारंगी की ढाणी, दैणा होया खोली का गणेशा हे और बारा एनी बग्वाल माधो सिंघा जैसे लोकप्रिय लोक गीत प्रस्तुत किए।
विज्ञापन

महिलाओं की प्रस्तुत मनमोहक नृत्यों ने दर्शकों को भावुक व उत्साहित कर दिया। कार्यक्रम में राज्य सभा सदस्य सतनाम सिंह संधू, भाजपा प्रदेशाध्यक्ष जितेंद्र मल्होत्रा, संजय टंडन, अरुण सूद व अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें