फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज खाली कराई जाएगी कॉलोनी नंबर-4, धारा 144 लागू

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। यूटी प्रशासन रविवार को कॉलोनी नंबर-4 को खाली करवाने के लिए अभियान चलाएगा। प्रशासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं। प्रशासन ने दो हजार पुलिसकर्मियों व 10 एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की भी तैनाती कर दी है, जो एस्टेट आफिस का सहयोग करेंगे। प्रशासन ने अपने आदेश में कहा है कि कॉलोनी के 500 मीटर परिक्षेत्र में धारा 144 लागू कर दी गई है। उधर शनिवार शाम से ही लोगों का पलायन भी शुरू हो गया।
विज्ञापन

प्रशासन ने इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 स्थित कॉलोनी नंबर-4 में रहने वाले लोगों को पिछले शनिवार तक कॉलोनी खाली करने के आदेश दिए थे। इसके बाद 30 अप्रैल तक हर हाल में कॉलोनी खाली करने को कहा गया था।
बता दें कि एस्टेट ऑफिस की ओर से बीते 15 फरवरी को कॉलोनी नंबर-4 में नोटिस भी चस्पा कर दिए गए थे। शनिवार को प्रशासन ने लोगों का सामान आवंटित घरों में ले जाने के लिए नगर निगम की गाड़ियां भी लगा दीं। कुछ लोग निजी वाहनों से भी अपना सामान ले गए। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि परिवार के सदस्य बाहर गए हैं। आज रात तक वह आ जाएंगे, उसके बाद सुबह ही खाली कर देंगे। ज्ञात रहे कि दो महीने बाद आखिरकार प्रशासन का अभियान सिरे चढ़ने जा रहा है।
विज्ञापन

बॉक्स-
जिन्हें नहीं मिला मकान, उन्हें 3 हजार रुपये किराए पर मिला आवास
अधिकारियों का कहना है कि जिन लोगों के पास बायोमीट्रिक सर्वे व अंगूठे के निशान की कॉपी मौजूद है, लेकिन किन्हीं कारणों से उन्हें पुनर्वास योजना के तहत मलोया में मकान नहीं मिला है, उन्हें किफायती किराया आवासीय योजना के तहत 3 हजार रुपये प्रति महीने किराए पर मलोया में मकान दे दिया गया है। इसके बाद अब कॉलोनी को खाली कराने का फैसला लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें