वर्ष 2024 और 2025 की तुलना में अब तक चंडीगढ़ में ठंड और धुंध भी कम रही है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है।
पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से चंडीगढ़ समेत ट्राइसिटी में मौसम बदलने वाला है। अगले दिनों में दिन का तापमान कम रहेगा और सुबह-शाम घना कोहरा रहने की संभावना है।
विज्ञापन
मौसम विभाग के अनुसार सुबह के समय विजिबिलिटी 500 मीटर तक घट सकती है जबकि दिन में यह 1,000 मीटर से अधिक रहेगी। सोमवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे, जबकि 23 दिसंबर को आसमान साफ रहने का अनुमान है। 24 दिसंबर को फिर से आंशिक बादल और घना कोहरा रहेगा। 23 दिसंबर को अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 9 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। यही स्थिति 25 और 26 दिसंबर को भी बनी रहेगी।
वर्ष 2024 और 2025 की तुलना में अब तक चंडीगढ़ में ठंड और धुंध भी कम रही है। रविवार को शहर का अधिकतम तापमान 21 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग ने लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है। यात्रियों और राहगीरों को धुंध के दौरान सुरक्षित रहने और समय पर निकलने की हिदायत दी गई है।
कोहरे के चलते 10 उड़ानें रद्द
शहीद भगत सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट चंडीगढ़ से रविवार को सुबह के समय आने और जाने वाली 10 उड़ानें रद्द रहीं। दिल्ली और पुणे से इंडिगो की उड़ानें रद्द की गईं, वहीं एयर इंडिया की दिल्ली से आने वाली उड़ान भी रद्द रही। चंडीगढ़ से मुंबई, गोवा, लखनऊ, चेन्नई, बंगलूरू और दिल्ली जाने वाली फ्लाइट्स भी प्रभावित हुईं। एयरपोर्ट अथॉरिटी ने बताया कि विमानन कंपनियां लगातार यात्रियों को अपडेट कर रही हैं ताकि उन्हें किसी परेशानी का सामना न करना पड़े। यात्रियों को सलाह दी गई है कि वे उड़ानों की स्थिति पहले से चेक कर लें।