फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर-42 महिला एवं पुरुष वर्ग में बना ओवरऑल विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। स्पोर्ट्स कांप्लेक्स सेक्टर-42 के मुक्केबाजी सेंटर में रविवार को 48वीं सीनियर पुरुष और 24 वीं सीनियर महिला बॉक्सिंग चैंपियनशिप के फाइनल मुकाबले खेले गए। महिला और पुरुष दोनों वर्गों में बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर-42 ने बाजी मारी। बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर-42 दोनों ही वर्गों में ओवरऑल चैंपियन भी बना। बॉक्सिंग कोचिंग सेंटर-56 महिला एवं पुरुष दोनों वर्गों में रनरअप रहा।
विज्ञापन

चैंपियनशिप में लड़कों के वर्ग में कृष पाल को सर्वश्रेष्ठ मुक्केबाज घोषित किया गया। लड़कियों के वर्ग में अंजू बेस्ट मुक्केबाज बनी। इससे पहले खेले गए मुकाबलों में लड़कियों के 54 किलो भार वर्ग में रुचिका ने गोल्ड मेडल, ख्वाइश ने सिल्वर मेडल और जाह्नवी शर्मा ने कांस्य पदक जीता। इसके बाद 57 किलो भार वर्ग में कविता ने गोल्ड मेडल, काजल ने सिल्वर मेडल और मिंकू सिंह ने कांस्य पदक जीता।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें