उधर, हिसार का दिन प्रदेश सबसे सर्द रहा, वहां अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री ही दर्ज किया गया। यही हाल अन्य शहरों का भी रहा, जिससे ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। हिसार और रोहतक में तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। ऐसी ही स्थिति अंबाला की रही, जहां पारा सामान्य से सात डिग्री कम रहा।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमएल खीचड़ के मुताबिक मौसम का यह मिजाज अभी जारी रहेगा, क्योंकि मौसम शुष्क है। साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी भी जमकर हो रही है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील पर खुश्क रहेगा। 25 दिसंबर को बादल छाने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है। 25 दिसंबर को बादल छाने की संभावना के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।
मौसम विभाग की चेतावनी
- 25 और 26 दिसंबर के बाद भी पड़ सकता है घना कोहरा
- इस दौरान कोल्ड डे/भीषण कोल्ड डे जैसी होंगी परिस्थितियां
- महेंद्रगढ़ जिला समेत दक्षिण हरियाणा में शीत लहर के आसार
ये है कोल्ड डे और कोल्ड वेव
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि सर्द मौसम में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो तो कोल्ड-डे और न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे हो कोल्ड-वेव माना जाता है।
- जिला अधिकतम न्यूनतम
- नारनौल 13.2 3.7
- हिसार 12.2 7.5
- भिवानी 16.9 6.5
- रोहतक 13.0 6.8
- सिरसा 13.3 7.1
- अंबाला 13.0 7.5
- कुरुक्षेत्र 13.5 7.7
- करनाल 14.0 8.5
- चंडीगढ़ 13.4 9.2