फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा में भीषण शीत लहर ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, कोहरे के साथ पाला पड़ने की आशंका

Wed, 25 Dec 2019 01:16 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रोहतक/हिसार (हरियाणा)
विज्ञापन
हरियाणा मेें शीत लहर का कहर।
विज्ञापन

हरियाणा में बीते 10 दिनों से चल रही भीषण शीत लहर ने 5 साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बादल छाने व बर्फीली हवाओं के चलने से मंगलवार को हिसार में दिन और रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई। हालांकि नारनौल में तापमान में मामूली बढ़ोतरी के साथ न्यूनतम तापमान महज 3.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम केंद्र चंडीगढ़ के मुताबिक प्रदेश के लोगों को 30 दिसंबर तक कड़ाके की सर्दी से राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। कोहरा के साथ-साथ पाला भी पड़ने की आशंका है।  

विज्ञापन

   
बताते चलें कि 2014 के दिसंबर में भी लगातार 10 दिनों तक चली शीतलहर से जनजीवन प्रभावित हो गया था लेकिन इस बार उससे भी लंबी शीत लहर चलने के आसार हैं। पहाड़ों में लगातार हो रही बर्फबारी और बर्फीली हवाओं के चलते नए साल की शुरुआत भी तीखी सर्दी से हो सकती है। रिकॉर्ड तोड़ ठंड से अब वायरल संक्रमण फैलने लगा है। मौसम के खतरनाक तेवर ने किसानों की भी चिंता बढ़ा दी है। 

मंगलवार को दिन की शुरुआत भी धुंध से हुई। इस दौरान दृश्यता 30 मीटर से भी कम रही। इसके चलते यातायात पर भी खासा असर पड़ा। दोपहर करीब एक बजे सूर्य देवता ने दर्शन दिए, मगर दिन ढलने के बाद फिर से ठंड बढ़ गई। दिनभर 3.2 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से बर्फीली हवाएं चलीं। 
विज्ञापन


हिसार में दिन के तापमान में तीन डिग्री और रात के तापमान में एक डिग्री से ज्यादा की गिरावट आई। प्रदेश में नारनौल की रात सबसे ठंडी रही, जहां न्यूनतम तापमान 3.7 डिग्री सेल्सियस रहा। दिन में ठिठुरन इस कदर रही कि पारा सामान्य से 8 डिग्री कम रिकॉर्ड किया गया। सोमवार को रात का तापमान गिरकर 1.5 डिग्री तक पहुंच गया था। 

विज्ञापन

उधर, हिसार का दिन प्रदेश सबसे सर्द रहा, वहां अधिकतम तापमान 12.2 डिग्री ही दर्ज किया गया। यही हाल अन्य शहरों का भी रहा, जिससे ठिठुरन कम होने का नाम नहीं ले रही है। हिसार और रोहतक में तापमान सामान्य से 9 डिग्री कम रहा। ऐसी ही स्थिति अंबाला की रही, जहां पारा सामान्य से सात डिग्री कम रहा। 

मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमएल खीचड़ के मुताबिक मौसम का यह मिजाज अभी जारी रहेगा, क्योंकि मौसम शुष्क है। साथ ही पहाड़ों पर बर्फबारी भी जमकर हो रही है। हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के अनुसार 26 दिसंबर तक मौसम परिवर्तनशील पर खुश्क रहेगा। 25 दिसंबर को बादल छाने की संभावना है। सुबह के समय धुंध छाई रह सकती है। 25 दिसंबर को बादल छाने की संभावना के कारण रात के तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग की चेतावनी 
  • 25 और 26 दिसंबर के बाद भी पड़ सकता है घना कोहरा
  •  इस दौरान कोल्ड डे/भीषण कोल्ड डे जैसी होंगी परिस्थितियां
  •  महेंद्रगढ़ जिला समेत दक्षिण हरियाणा में शीत लहर के आसार 
ये है कोल्ड डे और कोल्ड वेव
चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय हिसार के कृषि मौसम विज्ञान विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. एमएल खीचड़ ने बताया कि सर्द मौसम में अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस से नीचे हो तो कोल्ड-डे और न्यूनतम तापमान सात डिग्री से नीचे हो कोल्ड-वेव माना जाता है।
 
  • जिला          अधिकतम         न्यूनतम
  • नारनौल          13.2                 3.7
  • हिसार             12.2                 7.5 
  • भिवानी           16.9                 6.5
  • रोहतक           13.0                 6.8 
  • सिरसा            13.3                 7.1 
  • अंबाला           13.0                 7.5 
  • कुरुक्षेत्र          13.5                  7.7
  • करनाल         14.0                  8.5     
  • चंडीगढ़         13.4                  9.2
     
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें