हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के कृषि मौसम विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ. मदन खीचड़ ने बताया कि मौसम आमतौर पर 30 दिसंबर तक परिवर्तनशील, लेकिन खुश्क रहने की संभावना है। इस दौरान हल्की से मध्यम गति से उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आने व दिन के तापमान में हल्की बढ़ोतरी होने और तड़के व देर रात धुंध छाए रहने की संभावना है।
31 दिसंबर से पश्चिमी विक्षोभ के आंशिक प्रभाव के कारण मौसम में बदलाव आने की संभावना है। इसके चलते 31 दिसंबर देर रात से तीन जनवरी के दौरान आंशिक बादल व बीच-बीच में गरज-चमक व हवाओं के साथ कहीं-कहीं बूंदाबांदी या हल्की बारिश की संभावना रहेगी।
शीत लहर के साथ भीषण कोल्ड डे की चपेट में हरियाणा
प्रदेश के ज्यादातर जिले इन दिनों भीषण कोल्ड डे और कोल्ड वेव की चपेट में हैं। कड़ाके की सर्दी का अंदाजा इससे लगाया जा सकता है कि प्रदेश के जिले में दिन का तापमान सामान्य से 7-10 डिग्री कम चल रहा है। हिसार का न्यूनतम तापमान जहां सामान्य से 6 डिग्री कम रहा, वहीं अधिकतम 8 डिग्री नीचे दर्ज हुआ। इसी तरह करनाल व चंडीगढ़ में सामान्य से 10 डिग्री, अंबाला व रोहतक में 9 डिग्री के अलावा नारनौल में भी 7 डिग्री सेल्सियस कम दर्ज हुआ।
वर्ष- तिथि-न्यूनतम तापमान
2018-26 दिसंबर- -1.0
2017-31 दिसंबर-3.4
2016-23 दिसंबर-4.4
2015-16 दिसंबर-2.3
2014-21 दिसंबर-1.8
2013-29 दिसंबर- -0.8
2012-23 दिसंबर-1.8
2011-25 दिसंबर-0.0
2010-22 दिसंबर-2.6
2009-31 दिसंबर-6.0
प्रमुख शहरों का तापमान (डिग्री सेल्सियस में)
शहर अधिकतम न्यूनतम
हिसार 12.7 0.3
सिरसा 11.1 2.0
नारनौल 14.3 3.0
रोहतक 12.1 3.2
भिवानी 17.3 4.0
गुरुग्राम 14.0 4.2
फरीदाबाद 14.5 4.2
अंबाला 10.2 5.5
कुरुक्षेत्र 10.0 6.0
चंडीगढ़ 11.1 6.6
करनाल 9.4 7.0