चंडीगढ़ में रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा किए सिक्कों के इंतजाम के बावजूद व्यापारी सिक्कों की किल्लत से जूझ रहे हैं। व्यापारियों का कहना है कि रिजर्व बैंक आफ इंडिया द्वारा बैंकों के माध्यम से सिक्कों का वितरण शुरू किया गया तभी से परेशानी शुरू हुई है।
आरबीआई ने अब तक चार कैंप लगाकर व्यापारियों की मुश्किलों को हल करने का प्रयास जरूर किया पर यह कारगर नहीं है।
आरबीआई द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार जितने सिक्के चंडीगढ़ के लिए इश्यू किए जाते हैं उनको बैंकों में बनाए गए आरबीआई के काउंटर पर दे दिया जाता है।
इससे व्यापारी चेंज ले सकते हैं। व्यापारियों का कहना है कि जो सिक्के उपलब्ध करवाए जाते हैं वह कम पड़ रहे हैं। चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने कहा कि कैंप के माध्यम से चार बार सिक्के वितरित करने से राहत नहीं मिलती है।
यह रेगुलर फीचर हो तो लाभ होगा। उन्होेेंने कहा कि चंडीगढ़ में आरबीआई से कैंप लगाने के लिए व्यापारी आवेदन करेंगे। आरबीआई के एक अधिकारी ने कहा कि हरेक बैंक के काउंटर पर स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि कोई व्यापारी आता है तो उसको सिक्के उपलब्ध करवाना जरूरी है।
सिक्कों के लिए लगी है लाइन
चंडीगढ़ व्यापार मंडल के सदस्यों और मार्केट्स के दुकानदारों ने कहा कि सिक्कों के लिए लगातार लाइन लगती है।
यहां से लें सिक्के
आईसीआईसीआई बैंक सेक्टर-9, 35
आईसीआईसीआई बैंक सेक्टर-11 पंचकूला
आईसीआईसीआई बैंक फेज-8 एसएएस नगर, मोहाली
एचडीएफसी बैंक सेक्टर-15 चंडीगढ़
इलाहाबाद बैंक सेक्टर-8 सी मध्यमार्ग
स्टेट बैंक आफ इंडिया मुख्य ब्रांच सेक्टर-17 बी
पंजाब नेशनल बैंक सेक्टर-17
सेंट्रल बैंक आफ इंडिया सेक्टर-17
स्टेट बैंक आफ इंडिया सेक्टर-17
स्टेट बैंक आफ पटियाला सेक्टर-17
एक्सिस बैंक सेक्टर-32, 38 सी और डी, मनीमाजरा
इंडियन बैंक सेक्टर-34 चंडीगढ़
एक्सिस बैंक सेक्टर-20 पंचकूला
स्टेट बैंक आफ पटियाला सेक्टर-35
आईडीबीआई बैंक सेक्टर-11 पंचकूला
इंडियन बैंक फेज-11 मोहाली
जम्मू एंड कश्मीर बैंक फेज-2 मोहाली