चंडीगढ़। पीजीआई की न्यू ओपीडी स्थित कैंटीन में शुक्रवार की दोपहर चना-भटूरा में कॉकरोच निकलने का मामला सामने आया है। जानकारी के अनुसार जिस व्यक्ति ने चना भटूरा लिया था उसे चने में जब कॉकरोच मिला तो उसने शिकायत कर मामले पर कार्रवाई की मांग की। वहीं, घटना को गंभीरता से लेते हुए पीजीआई प्रवक्ता प्रोफेसर विपिन कौशल का कहना है कि वह कैंटीन एस्टेट ऑफिस के अधीन है। इसलिए उचित कार्रवाई के लिए इसकी गंभीरता से जांच की जाएगी।
बता दें कि इससे पहले जीएमएसएच-16 की कैंटीन में खाने में नॉनवेज और कीड़ा मिलने का कई मामला सामने आ चुका है जिसकी जांच खाद्य सुरक्षा विभाग कर चुका है। इसलिए पीजीआई प्रशासन इसे गंभीरता से ले रहा है।
-फोटो 58 : कार्यक्रम का शुभारंभ करते मुख्यातिथि डॉ. राजेश कुमार व साथ मौजूद प्राचार्य। स्रोत कॉ