फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पनामा नहर हादसा, CM बादल का सुषमा स्वराज को पत्र

Tue, 19 Jan 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के सीएम प्रकाश सिंह बादल ने पनामा के पास नाव हादसे में डूबे पंजाबियों को बचाने के लिए विदेश मंत्री सुषमा स्वराज से निजी दखल देने की मांग की है। बादल ने इस संबंध में सुषमा स्वराज को एक पत्र लिखा है।
विज्ञापन


सीएम ने पत्र में कहा है कि मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक पंजाब के 22 से 24 युवक पनामा के पास डूब गए हैं। हादसा तब हुआ जब वे तटीय कस्बे टर्बो से अमेरिका जा रहे थे।

हादसे संबंधी किसी भी तरह की भरोसेमंद सूचना न होने से युवकों केपरिजन बुरी तरह हिल गए हैं। यह उन परिवारों के लिए बहुत कठिन समय है।

बादल ने कहा कि राज्य सरकार ने इन युवकों को भेजने वाले कपूरथला जिले के दो ट्रैवल एजेंटों के खिलाफ परचा दर्ज किया है।

इस संबंध में दो ट्रैवल एजेंट पहले ही गिरफ्तार किए जा चुके हैं। बादल ने विदेश मंत्री से कहा कि केंद्र सरकार संबंधित देशों की सरकारों, कोलंबिया व पनामा में भारतीय मिशन के जरिए तुरंत संजीदा प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें