फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं CM बादल, ऑफिशियल अकाउंट भी नहीं

Tue, 24 Jan 2017 07:46 PM IST
रिशु राज सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
सोशल मीडिया से कोसो दूर हैं सीएम बादल
विज्ञापन
हर कोई सोशल मीडिया पर चुनाव प्रचार करने में जुटा है, वहीं मुख्यमंत्री बादल इससे कोसो दूर हैं। यहां तक कि उनका ऑफिशियल अकाउंट भी नहीं है। एक ओर जहां नेता रैली पर रैली कर रहे हैं और बयानबाजी के तीर भी खूब चलाए जा रहे हैं, वहीं एक घमासान आजकल फेसबुक, टि्वटर, व्हाट्सऐप आदि पर भी मचा हुआ है।
विज्ञापन


इस बीच एक बात ध्यान देने योग्य हैं कि पंजाब के मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं हैं। सभी पार्टियों के छोटे से लेकर बड़े नेता तक सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं। आजकल वे चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट फेसबुक पर पोस्ट करके या लाइव वीडियो के द्वारा लोगों तक पहुंचा रहे हैं, लेकिन सूबे के मुख्यमंत्री सोशल मीडिया से पूरी तरह किनारा किए हुए हैं।

उनका फेसबुक पर कोई ऑफिशियल अकाउंट नहीं है और न ही ट्विटर पर है। लंबी, जो बादलों का गढ़ तथा सीएम का विधानसभा हलका है उसका प्रचार सिर्फ रैलियों के द्वारा और डोर-टू-डोर तक ही सीमित है। सीएम बादल के अलावा शायद ही कोई ऐसा नेता हो जो सोशल मीडिया पर प्रचार न कर रहा हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुखबीर बादल और कैप्टन सोशल मीडिया पर फुल एक्टिव

सुखबीर सिंह बादल - फोटो :
वहीं देखा जाए तो छोटे बादल यानि पंजाब के उपमुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल सोशल मीडिया पर पूरी तरह से एक्टिव रहते हैं। सुखबीर सिंह बादल को फेसबुक पर करीब 25 लाख और ट्विटर पर करीब 4 लाख 35 हजार लोग फॉलो करते हैं।

वहीं पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन अमरिंदर सिंह को फेसबुक पर करीब 10 लाख 86 हजार और ट्विटर पर करीब 47 हजार 400 लोग फॉलो करते हैं। यही नहीं डिप्टी सीएम की पत्नी और केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल भी फेसबुक, ट्विटर पर काफी एक्टिव रहती हैं।

अन्य नेताओं की बात करें तो आप के पंजाब कनवीनर गुरप्रीत सिंह वड़ैच, भगवंत मान और कैप्टन अमरिंदर सिंह चुनाव प्रचार के लिए सोशल मीडिया का यूज करते हैं। वे सोशल मीडिया पर पोस्ट और फोटो डालने के साथ-साथ लाइव वीडियो अपलोड करके तीखी बयानबाजी करते रहते हैं।

कैप्टन अमरिंदर सिंह अपने फेसबुक अकाउंट पर पंजाब दा कैप्टन, कैप्टन अमरिंदर सिंह स्मार्ट फोन, कैप्टन अमरिंदर सिंह लाइव समेत कई प्रोग्राम चला रहे हैं। उनकी तरह ही भगवंत मान भी फेसबुक पर भगवंत मान लाइव, भगवंत मान पंजाब की शान तथा भगवंत मान आप के नाम से पेज चला रहे हैं।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें