फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' के नारे साथ शहीद ऊधम सिंह को दी श्रद्धांजलि

Mon, 01 Aug 2016 12:43 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, कुरुक्षेत्र
विज्ञापन
CM Khattar Tribute to Uddham Singh - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
रविवार को हरियाणा कंबोज सभा और खाद्य आपूर्ति विभाग के राज्य मंत्री कर्णदेव कंबोज की ओर से में शहीद उधम सिंह के 76वें शहीदी दिवस पर आयोजित राज्यस्तरीय कार्यक्रम में 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' के जयघोष के साथ शहीद को श्रद्धांजलि दी गई।
विज्ञापन


उत्तरी और पश्चिमी हरियाणा के हर शहर में एक चौक शहीद उधम सिंह के नाम पर होगा। प्रदेश के स्वर्ण जयंती समारोह में बनने वाले प्रदेश के 28 प्रवेश द्वारों में से एक का नाम शहीद उधम सिंह रखा जाएगा। इसके अलावा अन्य प्रवेश द्वार भी शहीदों के नाम पर ही होंगे। यह घोषणा मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कही। कार्यक्रम में हजारों की तादाद में मौजूद लोगों को संबोधित कर रहे थे। इस मौके पर 'हरियाणा एक-हरियाणवी एक' के जयघोष के साथ शहीद को श्रद्धांजलि दी गई। मुख्यमंत्री खट्टर ने कहा है कि देश को आगे बढ़ाने के लिए लोगों को मानसिकता बदलनी होगी। देश के लिए मरने की बजाय लोगों को देश के लिए जीना सीखना होगा। इसके लिए स्वार्थ का त्याग करना होगा।

मुख्यमंत्री ने स्वर्ण जयंती वर्ष पर शहीदों के परिजनों को सम्मानित करने की भी बात कही, साथ ही वीरों की प्रतिमाएं स्थापित करने, अंबाला में बनने वाले शहीदी स्मारक में शहीद उधम सिंह की प्रतिमा स्थापित करने, शाहाबाद बराडा रोड पर अधोया चौक का नाम शहीद उधम सिंह चौक रखने का भी एलान किया। सीएम ने कुरुक्षेत्र कांबोज धर्मशाला के लिए 21 लाख रुपये अनुदान राशि देने की भी घोषणा की। सीएम के अलावा राज्यमंत्री कर्णदेव कंबोज और कृष्ण बेदी की ओर से भी 10-10 लाख रुपये देने की घोषणा की गई। इस मौके पर स्वामी ब्रह्मदास महाराज सिरसा ने कहा कि युवा पीढ़ी को मेहनत और लगन के साथ काम करने की जरूरत है। हिमाचल के राज्यपाल आचार्य डॉ. देवव्रत ने कहा कि देश का इतिहास वीरों का रहा है। उन्होंने उधम सिंह के जीवन के कई बातें बताते हुए जर्नल डायर की हत्या तक का प्रसंग सुनाया। 
विज्ञापन


किसानों को दिए 2400 करोड़ रुपये
सीएम ने कहा कि राज्य सरकार ने किसानों के हित के लिए कई योजनाएं शुरू की हैं। सरकार ने फसलों के मुआवजे के रूप में और पिछला बकाया 300 करोड़ का मुआवजा मिलाकर 2400 करोड़ रुपये किसानों को दिया है। अब प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत किसानों को थोड़ा सा प्रीमियम देने पर 20 से 25 हजार रुपये तक का मुआवजा प्रति एकड़ मिल पाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें