फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा के किसानों के लिए खुशखबरी, सीएम ने कहा- शुरू करेंगे पेंशन योजना...इन्हें होगा लाभ

Mon, 24 Dec 2018 09:26 AM IST
खुशबू गोयल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नारनौल (हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल - फोटो : ANI
विज्ञापन

सीएम मनोहर लाल ने कहा कि किसान पेंशन योजना पर विचार- विमर्श करेंगे। 60 साल की आयु होने पर किसानों को पेंशन दी जाएगी। हरियाणा में किसानों को कर्ज के नीचे नहीं दबने देंगे। जन विकास रैली में सीएम के 24 मिनट के भाषण में 12 मिनट किसान और सात मिनट ग्राम विकास पर केंद्रित रहा। मीडिया से बातचीत में उन्होंने कहा कि अटल बीमा योजना के आधार पर ही किसान पेंशन योजना शुरू करेंगे। 

विज्ञापन


इसके लिए जल्द ही मंथन करेंगे। किसान पेंशन योजना 60 वर्ष की आयु के बाद किसानों को मिलेगी। इसका प्रारूप जल्द ही तैयार होगा। सीएम ने एक सवाल के जवाब में कहा कि हरियाणा में विपक्ष धराशायी है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। सीएम ने कहा कि विधानसभा 2019 के लिए 70 प्लस का टारगेट लेकर मैदान में उतरेंगे। पांच राज्यों के चुनाव में हार के सवाल पर सीएम मनोहरलाल ने कहा एमपी में हमारा वोट प्रतिशत कांग्रेस से ज्यादा था। 

राजस्थान में महज 0.5 प्रतिशत का अंतर था। यह कोई बड़ी हार नहीं है। देश की जनता भाजपा के साथ है। कर्ज माफी के सवाल पर सीएम ने कहा कि हरियाणा में इस तरह की नीति बना रहे हैं कि यहां के किसान कर्ज में न फंसे। भावांतर, सूक्ष्म सिंचाई, बीमा योजना के जरिए किसानों को फायदा दिया हो रहा है। 
विज्ञापन


सीएम ने कहा, अगर फिर भी कोई किसान कर्ज में होगा तो उसकी मदद करेंगे। सीएम ने कुल 24 मिनट भाषण दिया। जिसमें 12 मिनट किसान तथा 7 मिनट ग्राम विकास पर संबोधन दिया। करीब चार मिनट तक घोषणाएं पढ़ी। सीएम का भाषण अहीरवाल की सबसे बड़ी समस्या नहरी पानी से शुरू हुआ। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें