फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न खाऊंगा, न खाने दूंगा, जो पहले खा चुके हैं, उनसे भी निकलवाऊंगा: सीएम मनोहर लाल

Fri, 09 Aug 2019 08:56 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फतेहाबाद (हरियाणा)
विज्ञापन
सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने शुक्रवार को राज्य स्तरीय भागीरथ जयंती समारोह में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने स्पष्ट निर्देश दिया है कि न तो खाना है और न खाने देना है। इस पर अमल करते हुए मैं भी न तो खुद खाऊंगा और न किसी को खाने दूंगा और जो पहले खाकर चले गए हैं, उनसे भी निकलवाऊंगा।

विज्ञापन


अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने उज्ज्वला योजना का जिक्र करते हुए महिलाओं से पूछा कि सभी महिलाओं को गैस सिलिंडर मिल गया तो तकरीबन 30-35 महिलाओं ने हाथ उठाकर कहा कि उन्हें नहीं मिला। 

इसके बाद सीएम ने जिले के एडीसी महावीर प्रसाद को स्टेज पर बुलाया और कहा कि जिन लोगों को उज्ज्वला के तहत गैस सिलिंडर और चूल्हे नहीं मिले हैं, उनकी लिस्ट बनाकर वितरित किया जाए। उन्होंने कहा कि उज्ज्वला योजना में जिसको सिलिंडर न मिले हों, वो अफसरों के घरों से उठा लें।
विज्ञापन


अगर अफसरों के घर के सिलेंडरों से काम पूरा न हो, तो फिर जिले में बीजेपी के जितने भी नेता हैं, उनके घर के सिलिंडरों को अपने पास ले जाएं। फिर भी कमी रह जाए तो सीएम हाउस में एक फोन कर दें, मैं अपनी रसोई का सिलिंडर भी भिजवा दूंगा।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें