फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हरियाणा: ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद विशाल की रिहाई की तैयारी, तिरंगे के सम्मान में देश विरोधी ताकतों से था भिड़ा

Wed, 23 Jun 2021 11:35 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

हरियाणा के दो लोग इस समय विदेशी सरजमीं पर मुश्किलों से घिरे हैं। पानीपत के रहने वाले विनोद बैनिवाल को मोजंबिक में आतंकियों ने अगवा कर लिया। वहीं हरियाणा के विशाल इन दिनों ऑस्ट्रेलिया की जेल में बेगुनाही की सजा काट रहे हैं। विशाल का अपराध यह है कि वह तिरंगे के सम्मान में भारत विरोध ताकतों से भिड़ गया। 
विज्ञापन
हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और विदेश मंत्री एस जयशंकर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

ऑस्ट्रेलिया की जेल में बंद हरियाणा के बेगुनाह युवक विशाल जूड की तत्काल रिहाई के लिए मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने विदेश मंत्री एस. जयशंकर से बात कर मामले में हस्तक्षेप करने की अपील की है। विदेश मंत्री ने ऑस्ट्रेलियाई दूतावास को भारत की चिंता से अवगत कराया और मुख्यमंत्री को विश्वास दिलाया कि विशाल जूड बहुत जल्द ऑस्ट्रेलिया की जेल से रिहा हो जाएगा।

विज्ञापन


वहीं, करनाल के सांसद संजय भाटिया ने भी बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय विदेश मंत्री एस. जयशंकर से मुलाकात कर विशाल की जल्द रिहाई की मांग उठाई। ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में तिरंगे के सम्मान के लिए हरियाणा के युवा विशाल जूड ने देश विरोधी ताकतों से डटकर लड़ाई लड़ी और तिरंगे का अपमान नहीं होने दिया। 

विशाल के समर्थन में ऑस्ट्रेलिया में काफी प्रदर्शन भी हो रहे हैं। विशाल के समर्थकों का दावा है कि देश विरोधी कुछ ताकतों ने विशाल जूड से मारपीट की और बाद में ऑस्ट्रेलिया सरकार से मिलकर झूठे केस में फंसाकर जेल भिजवा दिया। 
विज्ञापन


विनोद को छुड़ाने के प्रयास में जुटी सरकार
उधर, मोजंबिक में अगवा विनोद बैनिवाल को छुड़ाने के प्रयास में भारत सरकार जुट गई है। विदेश मंत्रालय ने मोजंबिक सरकार से जल्द विनोद को छुड़वाने की मांग की है। मोजंबिक में मौजूद भारतीय राजदूत ने वहां की सरकार से वार्तालाप शुरू कर दिया है। करनाल के सांसद संजय भाटिया भी लगातार विदेश मंत्रालय के संपर्क में हैं।

समालखा के रहने वाले हैं विनोद
पानीपत के समालखा के बैनीवाल मोहल्ले की रहने वाली सीमा देवी ने बताया कि उसके पति विनोद को मोजंबिक के पालमा शहर से आतंकवादी संगठन ने करीब ढाई माह पहले अगवा किया था। दो और भारतीयों को अगवा किया गया है। वह लगातार सरकार से अपील कर रही हैं कि मेरे पति को आतंकवादियों के चंगुल से छुड़ाया जाए।

छह वर्ष पहले विनोद बैनीवाल वर्क वीजा पर मोजंबिक गए थे, वहां पर फ्रांस की कंपनी का प्राकृतिक गैस प्लांट है। विनोद कंपनी में बतौर ब्रांच मैनेजर मोजंबिक के पालमा शहर में कार्यरत थे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें