फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: सीएम मान व स्पीकर संधवां ने पवार के निधन पर जताया शोक

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मुख्यमंत्री भगवंत मान और पंजाब विधानसभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजीत पवार सहित अन्य अधिकारियों के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। सीएम मान ने बताया कि बारामती में उपमुख्यमंत्री के विमान की लैंडिंग के दौरान दुर्घटना हुई। धुएं और तबाही की तस्वीरें अत्यंत दुखद हैं। उन्होंने शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना प्रकट करते हुए कहा कि ईश्वर दिवंगत आत्माओं को अपने चरणों में स्थान दें और परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति दें।
विज्ञापन

स्पीकर संधवां ने अजीत पवार को समर्पित और निडर नेता बताते हुए कहा कि उनकी जनसेवा के प्रति प्रतिबद्धता हमेशा प्रेरणा स्रोत रहेगी। उन्होंने कहा कि उनके निधन की खबर से बेहद दुख हुआ और उनकी याद सदा बनी रहेगी। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें