फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदमपुर एयरपोर्ट का नाम गुरु रविदास के नाम पर रखा जाए: सीएम मान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से आग्रह किया है कि आदमपुर एयरपोर्ट का नाम श्री गुरु रविदास जी के नाम पर रखा जाए। सीएम मान ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि प्रधानमंत्री 1 फरवरी को जालंधर कार्यक्रम में आएंगे और आदमपुर एयरपोर्ट पर उतरेंगे। उन्होंने विनम्र निवेदन किया कि यदि यह कदम उठाया जाता है, तो वह समस्त पंजाबवासियों की ओर से उनका हृदय से धन्यवाद करेंगे। मुख्यमंत्री ने इसे पंजाब के लिए गौरव और धार्मिक-सांस्कृतिक सम्मान का अवसर बताया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें