आमिर खान अभिनीत फिल्म दंगल से सुर्खियों में आए पहलवान व कुश्ती कोच महावीर फौगाट को हरियाणा सरकार नववर्ष पर नायाब तोहफा देने जा रही है। सीएम मनोहर लाल खट्टर पहली जनवरी को फौगाट के अखाड़े को ओलंपिक साइज का मैट तोहफे में देंगे। सीएम खुद ये सौगात नहीं देंगे, उनकी तरफ से डीसी भिवानी अखाड़े में जाकर फौगाट को मैट सौंपेंगे।
सीएम के मीडिया सलाहकार अमित आर्य ने बताया कि पहली जनवरी को ये तो सिर्फ शुरूआत होगी, इसके बाद प्रदेश के अन्य सौ अखाड़ों को भी सरकार ओलंपिक साइज के मैट प्रदान करेगी। ये 2017 में प्रदान किए जाएंगे। इसके पीछे सरकार का मकसद हरियाणा में अंतरराष्ट्रीय स्तर के पहलवान तैयार करना है।